Jio Hotstar Horror Movies: 'खौफ का दूसरा नाम' हैं हॉटस्टार की ये 7 मूवीज, अकेले देखने की गलती न करें
Best Horror Movies on JioHotstar: अगर हॉरर फिल्मों के शौकीन है, तो यह लेख किसी जैकपॉट से कम नहीं. आज हम आपको उन 7 भूतिया फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप Jio Hotstar पर बड़े मजे से देख सकते हैं.

भूतिया फिल्मों के शौकीनों के लिए Jio Hotstar की हॉरर लिस्ट बड़े काम की हो सकती है. हर फिल्म में ऐसा खौफ मिलेगा, जिसे आप अकेले देखने की भूल ना करें. नहीं तो आप पछता सकते हैं.
Jio Hotstar पर हॉरर फिल्मों की लिस्ट
2 / 9Jio Hotstar पर आपको कई हॉरर फिल्में मिल जाएंगी. मगर जरूरी नहीं, वो सभी उतनी खतरनाक हों. इसीलिए हम आपके लिए कुछ छटीं हुई हॉरर फिल्में लाए हैं, जो आपकी रातों की नींदें छींन सकती हैं. इन्हें अपने रिस्क पर ही अकेले देखें.
मुंज्या
3 / 9कोंकण के जंगलों की इस कहानी में लोककथाओं पर आधारित कहानी दिखाई गई है, जिसमें कॉमेडी के साथ सस्पेंस का तगड़ा डोज मिलेगा. अगर आप सीरीयस हॉरर नहीं झेल सकते हैं, तो ऐसे लोगों के लिए यह फिल्म बेस्ट ऑप्शन है.
स्त्री
4 / 9बॉलीवुड की इस मॉडर्न क्लासिक फिल्म ने हॉरर-कॉमेडी शैली को भारत में एक नया आयाम दिया. चंदेरी गांव की एक डायन पर बनी यह फिल्म डराने के साथ-साथ आपको हंसाने का भी दम रखती है. इसके दूसरे पार्ट ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया है.
द कॉन्ज्यूरिंग
5 / 9हॉरर फिल्मों की दुनिया में इस हॉलीवुड फिल्म का हमेशा नाम सबसे पहले लिया जाता है. द कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स का आखिरी चैप्टर भी आ चुका है, जिसमें खतरनाक सस्पेंस आपकी हालत खराब कर सकते हैं. इसमें दिखाए गए कई दृश्य सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं.
एनाबेल: क्रिएशन
6 / 9'द कॉन्ज्यूरिंग' यूनिवर्स की ही यह फिल्म एक प्रेतबाधित गुड़िया के खौफनाक सफर को दिखाती है. इसके अचानक आने वाले जम्प स्केयर्स (Jump Scares) दिल की धड़कन बढ़ा देते हैं.
इमैक्युलेट
7 / 9यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें बेहद डरावने दृश्य दिखाए गए हैं. एक कॉन्वेंट (ननरी) के भीतर होने वाली रहस्यमयी और भयानक धार्मिक घटनाएं आपकी आत्मा तक को झकझोर सकती हैं.
वर्ल्ड वॉर जेड
8 / 9ब्रेड पिट स्टारर यह फिल्म पारंपरिक भूत-प्रेत की नहीं, बल्कि जॉम्बी थ्रिलर शैली की है. वायरस के कारण मची तबाही और तेज रफ्तार जॉम्बीज का खौफ आपको एक पल के लिए भी पलकें झपकने नहीं देगा.
भूल भुलैया
9 / 9स्पेंस, साइकोलॉजिकल थ्रिलर और हॉरर का यह सदाबहार क्लासिक आज भी बेहद लोकप्रिय है. 'मंजुलिका' का डांस और उसका भयानक रूप आज भी दर्शकों को डराने में कामयाब रहता है. हालांकि, इसमें अक्षय कुमार और राजपाल यादव की जोड़ी आपको डराने के साथ साथ खूब हंसाएगी.