2 घंटे 6 मिनट की वो फिल्म, जिसमें अर्जुन कपूर बने लड़की, जानलेवा साजिशों से भरी है ये मजेदार थ्रिलर
Best Dark Comedy Thriller On Prime Video: अर्जुन कपूर को उनकी एक्टिंग के लिए काफी ट्रोल किया जाता है. मगर क्या आप जानते हैं इस फिल्म में अर्जुन ने बेहतरीन एक्टिंग कर अच्छे अच्छों को हैरान कर दिया था. लड़की का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाते हुए उन्होंने धमाल मचा दिया था.

अगर आप कुछ थ्रिल के साथ अर्जुन की अच्छी फिल्म देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म सिर्फ आपके लिए बनी है. फिल्म की मजेदार कहानी आपको आखिरी तक बांधकर रखेगी.
कौन सी है कॉमेडी थ्रिलर फिल्म?
2 / 6इस मजेदार कॉमेडी थ्रिलर फिल्म का नाम है 'संदीप और पिंकी फरार' (Sandeep Aur Pinky Faraar). साल 2021 में यह डार्क कॉमेडी थ्रिलर पर आधारित इसकी कहानी आपको आखिरी तक पकड़े रहेगी. एक बार देखना शुरू कर दिया, तो पूरी फिल्म खत्म करके ही उठेंगे.
अर्जुन कपूर का किरदार
3 / 6इस फिल्म में अर्जुन कपूर में शानदार किरदार निभाया है, जिसके बाद लोग उनकी एक्टिंग को कोसना बंद कर देंगे. लड़की के चैलेंजिंग किरदार को पूरी शिद्दत से निभाना हर किसी के बस की बात नहीं. अर्जुन कपूर (पिंकी) पुलिस और जानलेवा दुश्मनों से बचने के लिए लड़की (एक हरियाणवी महिला) का भेष बदलते हैं. उनका यह अवतार कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट लाता है.
फिल्म की कहानी और थ्रिल पोर्शन
4 / 6फिल्म की कहानी संदीप (परिणीति चोपड़ा), जो एक बैंक एग्जीक्यूटिव है, और पिंकी (अर्जुन कपूर), जो एक सस्पेंडेड पुलिसकर्मी है, के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों अपनी जान बचाने के लिए दिल्ली से भागकर भारत-नेपाल बॉर्डर के एक छोटे से गांव में छिपते हैं.
सस्पेंस और जानलेवा साजिशें
5 / 6इस फिल्म आपको कई जगहों पर कॉरपोरेट स्कैम, भ्रष्टाचार और हत्याओं से जुड़ी घटनाएं अंदर तक झकझोरकर रख देंगी. इन सभी दृश्यों को बड़े सस्पेंस के साथ दिखाया गया है.
फिल्म की दमदार स्टार कास्ट
6 / 6इस फिल्म में अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा के साथ साथ जयदीप अहलावत, रघुवीर यादव और नीना गुप्ता भी साथ नजर आएंगी. यह फिल्म Amazon Prime Video पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. इस वीकेंड ये फिल्म आपका भरपूर मनोरंजन कर सकती है.