'बैटल ऑफ गलवान' से पहले इन 7 फिल्मों के भी बदले नाम, रणवीर सिंह की मूवीज भी शामिल

Movies Title Changed: सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम बदल गया है. इस फिल्म का अब नया नाम 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' है. अब फैंस के बीच भी इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है. सलमान खान की इस फिल्स से पहले भी कई फिल्में ऐसी रही हैं जिनके नाम रिलीज से पहले बदल दिए गए. चलिए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

salman khan battle of galwan movie
1 / 8

विज्ञापन

पद्मावत

पद्मावत2 / 8

रणवीर सिंह की 'पद्मावत' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म का नाम पहले 'पद्मावती' रखा गया था, लेकिन करणी सेना ने इस पर आपत्ति जताई जिसके बाद फिल्म के टाइटल को बदल दिया गया. ये फिल्म सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

विज्ञापन

लक्ष्मी

लक्ष्मी3 / 8

अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी' का नाम भी बदला गया था. साल 2020 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम पहले 'लक्ष्मी बॉम्ब' था, लेकिन इस फिल्म पर हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लग गया था, जिसके बाद फिल्म का नाम 'लक्ष्मी' रखना पड़ा.

गोलियों की रासलीला- राम लीला

गोलियों की रासलीला- राम लीला4 / 8

साल 2013 में आई रणवीर सिंह की 'गोलियों की रासलीला- राम लीला' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म का नाम पहले 'रामलीला' था, जिस पर विवाद हुआ और इसका नाम बाद में 'गोलियों की रासलीला- राम लीला' रख दिया गया था.

विज्ञापन

लवयात्री

लवयात्री5 / 8

साल 2018 में आई 'लवयात्री' का भी नाम बदला गया था. इस फिल्म का पहला नाम 'लवरात्रि' था, लेकिन बाद में इस पर विवाद हुआ तो इसका नाम बदल दिया गया. इस फिल्म में आयुष शर्मा और वारिना हुसैन लीड रोल में थीं.

रूही

रूही6 / 8

साल 2021 में आई जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की 'रूही' का नाम 'रुही अफ्जा' था, फिर इसे बदलकर 'रुही-अफजाना' किया गया. लेकिन इसके बाद भी इस पर विवाद हुआ और इसका नाम 'रूही' कर दिया गया.

विज्ञापन

जजमेंटल है क्या

जजमेंटल है क्या7 / 8

कंगना रनौत की 'जजमेंटल है क्या' का नाम भी रिलीज से पहले ही बदल दिया गया था. इस फिल्म का पहले नाम 'मेंटल है क्या' रखा गया था, जो काफी विवादित था और बाद में इस फिल्म का नाम 'जजमेंटल है क्या' कर दिया गया.

आर राजकुमार

आर राजकुमार8 / 8

शाहिद कपूर की 'आर राजकुमार' का नाम पहले 'रैंबो राजकुमार' रखा गया था. हॉलीवुड की मशहूर सीरिल 'रैंबो' के मेकर्स ने इस पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद मेकर्स ने इस फिल्म का नाम 'आर राजकुमार' रख दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन