Salman Khan की वो फिल्म, जिसे कई स्टार्स ने किया था रिजेक्ट, भाईजान को मिली थी हीरोइन से भी कम फीस

Salman Khan Film: सलमान खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म दी है. हालांकि, एक बार सलमान खान ने उस फिल्म को साइन कर दिया था, जिसे कई स्टार्स ने रिजेक्ट किया था और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म थी?

phir milenge
1 / 7
phir milenge. image credit- social media

विज्ञापन

फिर मिलेंगे

फिर मिलेंगे2 / 7

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म 'फिर मिलेंगे' हैं. ये वही फिल्म है, जिसमें अभिषेक बच्चन और शिल्पा शेट्टी लीड रोल में थे.

विज्ञापन

कई स्टार्स ने किया था मना

कई स्टार्स ने किया था मना3 / 7

इस फिल्म के प्रोड्यूसर का कहना था कि 'फिर मिलेंगे' में एचआईवी पॉजिटिव शख्स का किरदार निभाने के लिए सलमान ने हां कहा था, लेकिन इस किरदार के लिए लगभग पूरी इंडस्ट्री ने मना कर दिया था.

सलमान की फीस

सलमान की फीस4 / 7

इतना ही नहीं बल्कि फिल्म को लेकर कहा जाता है कि इस रोल के लिए सलमान ने सिर्फ 1 रुपये बतौर फीस ली थी, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि फिल्म सलमान ने फ्री में की थी और 1 भी रुपया चार्ज नहीं किया था.

विज्ञापन

क्या बोले फिल्म के प्रोड्यूसर

क्या बोले फिल्म के प्रोड्यूसर5 / 7

फिल्म के प्रोड्यूसर शैलेन्द्र ने बताया है कि जब पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री ने इस रोल के लिए मना कर दिया था, तब सिर्फ एक फोन कॉल पर सलमान मान गए थे.

क्लाइमैक्स में सलमान की मौत

क्लाइमैक्स में सलमान की मौत6 / 7

शैलेन्द्र ने बताया कि फिल्म के क्लाइमैक्स में सलमान खान की एचआईवी से मौत हो जाती है, जिससे उनके फैंस खुश नहीं थे, लेकिन सलमान के रोल के जरिए देशभर में एक बड़ा संदेश गया था.

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप7 / 7

साल 2004 में आई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप हो गई थी और इसे लोगों ने बिल्कुल पसंद नहीं किया था. फिल्म ने भारत में 2.50 करोड़ का कारोबार किया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन