Alliance में Ravi Kishan का सफर 5 दिनों में ही हुआ खत्म! फूट-फूटकर रोईं बेटी रीवा; कंटेस्टेंट्स भी हुए इमोशनल
Ravi Kishan Exits From Alliance: प्राइम वीडियो का रियलिटी शो 'अलायंस' चर्चाओं में बना हुआ है. शो में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में फिल्म स्टार रवि किशन ने शो को अलविदा कह दिया है. रवि किशन के जाने से शो के सभी कंटेस्टेंट्स इमोशनल हो गए. चलिए जानते हैं आखिर रवि किशन ने शो क्यों छोड़ा है.

रवि किशन ने शो को कहा अलविदा
2 / 6रवि किशन की वॉलंटरी एग्जिट ने ऑडियंस के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स को भी इमोशनल कर दिया. शो के होस्ट कुणाल खेमू भी इस खबर को सुनकर शॉक्ड हो गए. वहीं पिता के शो से छोड़ने वाली खबर सुनकर बेटी रीवा किशन फूट-फूटकर रोने लगीं.
क्या बोले रवि किशन?
3 / 6दरअसल रवि किशन ने खुद ही शो छोड़ने का फैसला लिया है. एक्टर ने कहा, 'आप सभी का प्यार, सम्मान और इज्जत देने के लिए दिल से धन्यवाद. मैं जिस मकसद से इस शो में आया था, उसे पूरा कर लिया है. अब अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए मुझे गोरखपुर लौटना होगा क्योंकि जनता ने मुझे चुना है और वही मेरी कर्मभूमि है.'
बेटी के छलके आंसू
4 / 6रवि किशन ने जैसे ही ये फरमान सुनाया वैसे ही सभी कंटेस्टेंट्स का दिल भर आया और सभी कंटेस्टेंट्स इमोशनल हो गए. वहीं सबसे ज्यादा असर रवि किशन की बेटी रीवा किशन को पड़ा. रीवा किशन आंसू रोक नहीं सकी और उनकी आंखों से आंसू छलकने लगे.
रोते हुए पिता के लिए कही ये बात
5 / 6सभी कंटेस्टेंट्स ने रवि किशन को कहा कि रवि भैया हम आपको बहुत मिस करेंगे. वहीं रवि किशन ने जैसे ही एग्जिट लिया वैसे ही उनकी बेटी रीवा ने कहा, 'मुझे अभी से उनकी याद आने लगी है और कैमरे के सामने खुद को रोने से रोक नहीं सकीं.'
शो के बदलेंगे समीकरण
6 / 6वहीं रवि किशन के जाने के बाद अब शो के समीकरण भी बदलते दिखाई देंगे. शो के कंटेस्टेंट्स की टीम में फेरबदल देखने को मिलेगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि रवि किशन के शो से एग्जिट लेने के बाद शो में क्या-क्या बदलाव दिखाई देते हैं.