आज कहां है रवीना टंडन की ऑनस्क्रीन बेटी? जो कभी हुआ करती थीं सबसे महंगी चाइल्ड आर्टिस्ट
Raveena Tandon Onscreen Daughter: हिंदी सिनेमा के कई ऐसे चाइल्ड आर्टिस्ट्स हैं, जो एक समय पर बेहद पॉपुलर हुआ करते थे, लेकिन समय के साथ वो कहीं गायब से हो गए. आज हम आपको एक ऐसी ही स्टार के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में...

बेबी गजाला
2 / 7दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि रवीना टंडन की ऑनस्क्रीन बेटी 'बेबी गजाला' हैं, जो आज पूरी तरह से बदल चुकी हैं.
बड़े सुपरस्टार्स के साथ किया काम
3 / 7बेबी गजाला ने ना सिर्फ रवीना टंडन बल्कि सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया. साथ ही उन्होंने टीवी पर भी खूब नाम कमाया है.
90 के दशक की चाइल्ड स्टार
4 / 790 के दशक की इस चाइल्ड स्टार को कई फिल्मों के ऑफर मिले, लेकिन पढ़ाई पर ध्यान देने की वजह से ये फिल्मों में ज्यादा काम नहीं कर सकीं.
गजाला सालमिन
5 / 7बेबी गजाला की बात करें तो उनका पूरा नाम गजाला सालमिन हैं, जिन्हें बॉलीवुड में बेबी गजाला के नाम से जाना जाता है. गजाला का जन्म मुंबई में हुआ था और उन्होंने बचपन में ही अपना टैलेंट दिखा दिया था.
वन-टेक आर्टिस्ट
6 / 7गजाला ने कई पॉपुलर फिल्मों में काम किया है और वो एक समय सबसे ज्यादा फीस लेने वाली बाल कलाकार थीं. फिल्म निर्देशक आनंद एल. राय गजाला को 'वन-टेक आर्टिस्ट' कहते थे.
फिल्मों और टीवी से दूर
7 / 7वहीं, अब अगर गजाला की बात करें तो वो फिल्मों और टीवी से दूर हैं, लेकिन खबरों की मानें तो जानकारी है कि वो न्यूजीलैंड में रहती हैं और फाइनेंस और मार्केटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं.