कहां हुई थी रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की मुलाकात? पहली ही फिल्म से शुरू हो गए थे लव स्टोरी के चर्चे

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Love Story: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की लव स्टोरी फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में सबसे चर्चित रही है. 26 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंध गए. वहीं दोनों की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी रही है. दोस्ती से शुरू हुआ दोनों का रिश्ता आज पति-पत्नी में बदल गया है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों की मुलाकात पहली बार कहां हुई थी?

rashmika mandanna Vijay deverakonda wedding
1 / 8

विज्ञापन

कहां हुई पहली मुलाकात?

कहां हुई पहली मुलाकात?2 / 8

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मुलाकात साल 2018 में आई फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर हुई थी. वहीं इस फिल्म में दोनों ने एक-साथ पहली बार काम किया था. दोनों की स्क्रीन केमिस्ट्री ने भी फैंस का दिल जीत लिया था.

विज्ञापन

पहली फिल्म में ही दिखी केमिस्ट्री

पहली फिल्म में ही दिखी केमिस्ट्री3 / 8

'गीता गोविंदम' में दोनों की जोड़ी को इतना पसंद किया गया था कि इन दोनों की रियल लाइफ डेटिंग रूमर्स भी इसी फिल्म से शुरू हो गए थे. फैंस को भी लगने लगा था कि दोनों के बीच रियल लाइफ में भी कुछ चल रहा है. हालांकि कपल ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था.

मुश्किल घड़ी में किया सपोर्ट

मुश्किल घड़ी में किया सपोर्ट4 / 8

साल 2019 में एक बार फिर दोनों 'डियर कॉमरेड' फिल्म में साथ दिखाई दिए. इस रोमांटिक फिल्म के दौरान दोनों की बॉन्डिंग रियल लाइफ में और ज्यादा स्ट्रॉन्ग हो गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी दौरान रश्मिका मंदाना की सगाई कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी से टूटी थीं और विजय देवरकोंडा दोस्त बनकर रश्मिका के सपोर्ट में खड़े थे.

विज्ञापन

प्यार में बदली दोस्ती

प्यार में बदली दोस्ती5 / 8

वहीं 'गीता गोविंदम' के सेट पर हुई दोस्ती के बाद ये रिश्ता बाद में धीरे-धीरे प्यार में बदल गया और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे. हालांकि दोनों ने कभी भी ये बात मीडिया के सामने आने ही नहीं दी. दोनों ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा.

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं खबरें

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं खबरें6 / 8

साल 2020-2022 के बीच दोनों की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो गई थीं. दोनों को साथ में कई बार एयरपोर्ट, इवेंट्स और डिनर डेट पर भी देखा गया. हालांकि इसके बाद भी दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर मिडिया के सामने बातचीत नहीं की.

विज्ञापन

साथ में किए कई वेकेशन

साथ में किए कई वेकेशन7 / 8

सोशल मीडिया पर भी कपल ने अपनी कई फोटोज अलग-अलग शेयर कीं. दरअसल जब भी रश्मिका ने अपनी किसी वेकेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, उसी बैकग्राउंड की फोटोज विजय देवरकोंडा ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की. इन फोटोज से लोगों का शक यकीन में बदल गया.

शादी के बंधन में बंधे रश्मिका-विजय

शादी के बंधन में बंधे रश्मिका-विजय8 / 8

साल 2026 में दोनों ने अपने रिश्ते को कबूल लिया और 26 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में भी बंध गए. दोनों की शादी की फोटोज को देखकर हर कोई दीवाना हो गया. फैंस को दोनों का लुक काफी पसंद आया, ये ही वजह है कि शादी की फोटोज पर हर किसी ने कमेंट सेक्शन में खूब प्यार लुटाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन