OTT पर देखें रश्मिका मंदाना की 7 बेहतरीन फिल्में, साउथ से बॉलीवुड तक की मूवीज लिस्ट में शामिल

Rashmika Mandanna Birthday: साउथ से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वालीं रश्मिका मंदाना आज 30वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर हम आपको एक्ट्रेस की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सुपरहिट रही हैं. इन फिल्मों को आप ओटीटी पर भी बिंज वॉच कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है?

rashmika mandanna birthday
1 / 8

विज्ञापन

पुष्पा: द राइज

पुष्पा: द राइज2 / 8

रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा: द राइज' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में रश्मिका के साथ अल्लू लीड रोल में दिखाई दिए थे. वहीं ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

एनिमल

एनिमल3 / 8

रणबीर कपूर की इस फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आई थीं. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर अपना नाम ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया था. वहीं इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

सीता रामम

सीता रामम4 / 8

साल 2022 में आई इस फिल्म में भी रश्मिका मंदाना अहम रोल में नजर आई थीं. वहीं रश्मिका मंदाना के साथ-साथ इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और दुल्कर सलमान लीड रोल में थे. ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

गीता गोविंदम

गीता गोविंदम5 / 8

साल 2018 में आई रश्मिका मंदाना की ये फिल्म भी उनकी बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ लीड रोल में विजय देवरकोंडा नजर आए थे. आप ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

छावा

छावा6 / 8

विक्की कौशल की इस फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखाई दी थीं. वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी और अपनी जगह ब्लॉकबस्टर फिल्मों में बनाई थी. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

पुष्पा 2: द रूल

पुष्पा 2: द रूल7 / 8

साल 2024 में आई 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के साथ लीड रोल में रश्मिका मंदाना नजर आई थीं. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की. वहीं रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

सिकंदर

सिकंदर8 / 8

सलमान खान की इस फिल्म में भी रश्मिका मंदाना लीड रोल में थीं. साल 2025 में आई इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. रश्मिका मंदाना और सलमान खान की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन