
1 / 9
रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'धुरंधर 2 द रिवेंज' (Dhurandhar 2 The Revenge) को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को ईद 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज किया जा रहा है. इससे पहले फिल्म के पेड प्रीव्यूज रखे गए हैं, जिससे इसका फर्स्ट रिव्यू भी सामने आ गए हैं. लोगों ने इसे मास्टरपीस बताया. रणवीर सिंह के करियर को 16 साल हो चुके हैं. ऐसे में करियर का टर्निंग प्वॉइंट तो कई फिल्में साबित हुईं लेकिन, जो नया मोड़ लाई वो 'धुरंधर' है, जिसके बाद इसके सीक्वल का भी भौकाल जारी है.
टॉप 7 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में

2 / 9
फिल्म 'धुरंधर' के जरिए रणवीर सिंह को1000 करोड़ कमाने वाली उनकी पहली फिल्म मिली. ऐसे में अब माना जा रहा है कि इसका सीक्वल कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तोड़ सकती है, जिसमें एसएस राजामौली की RRR और 'बाहुबली 2' जैसी फिल्में शामिल हैं. लेकिन इसके पहले आपको रणवीर सिंह के करियर की टॉप 7 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. (Photo-IMDb)
धुरंधर

3 / 9
रणवीर सिंह की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की बात की जाती है तो अब इस लिस्ट में आदित्य धर की 'धुरंधर' भी शामिल हो गई है. IMDb के अनुसार, इसका बजट 250 करोड़ था. ये बजट फिल्म के दोनों पार्ट है. जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1305 करोड़ रहा. वहीं, इंडिया में इसका नेट कलेक्शन 840.2 करोड़ था. इसी के साथ ही ये फिल्म हिंदी की इंडस्ट्री हिट साबित हुई थी. (Photo-IMDb)
पद्मावत

4 / 9
इस लिस्ट में रणवीर सिंह की फिल्म 'पद्मावत' भी शामिल है, जिसमें दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर ने अहम रोल प्ले किया था. इसका बजट 190 करोड़ था जबकि IMDb की मानें तो इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 568 करोड़ और इंडिया नेट कलेक्शन 302 करोड़ रहा. (Photo-IMDb)
सिंबा

5 / 9
IMDb के अनुसार, रणवीर सिंह की एक्शन ड्रामा फिल्म 'सिंबा' का बजट 125 करोड़ था. जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 394 करोड़ रहा और इंडिया नेट कलेक्शन 240 करोड़ था, जिसके बाद उनकी ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर कहलाई. (Photo-IMDb)
बाजीराव मस्तानी

6 / 9
2015 में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को लोगों ने काफी पसंद किया था. इसमें उनका एक-एक डायलॉग हिट साबित हुआ. आज भी लोगों के जहन में है. IMDb के अनुसार, बजट 140 करोड़ था और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 361 करोड़ था. जबकि इंडिया में फिल्म ने 184 करोड़ का बिजनेस किया था. (Photo-IMDb)
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

7 / 9
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को 2023 में रिलीज किया गया था और ये फिल्म हिट साबित हुई थी. इसमें उनकी और आलिया भट्ट की जोड़ी एक बार फिर से सराहा गया था. IMDb के अनुसार, फिल्म का बजट 150 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 357 करोड़ रहा था. जबकि इंडिया नेट कलेक्शन 153 करोड़ रहा. (Photo-IMDb)
गली बॉय

8 / 9
इस लिस्ट में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' भी शामिल है. इसके जरिए आलिया के साथ उनकी जोड़ी को पहली बार पर्दे पर देखा गया था. IMDb के अनुसार, इसका बजट 75 करोड़ था और इसने दुनियाभर में 234 करोड़ रुपये कमाए थे जबकि फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 139 करोड़ था. (Photo-IMDb)
गोलियों की रासलीला राम लीला

9 / 9
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम लीला' रणवीर सिंह की यादगार फिल्मों में से एक है. इसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर नजर आई थी और दोनों ने कमाल ही कर दिया था. ऐसे में IMDb की मानें तो फिल्म का बजट 80 करोड़ था जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 212 करोड़ था. जबकि फिल्म ने इंडिया में 117 करोड़ का बिजनेस किया था. (Photo-IMDb)