बैन बेअसर! Dhurandhar 2 देखने को पाकिस्तानी बेकरार, कैसा है रिएक्शन?

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रखा है. ये फिल्म हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है, लेकिन फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई है. हालांकि, तब भी पाकिस्तानी इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं.

Dhurandhar 2
1 / 7
Dhurandhar 2. image credit- social media

विज्ञापन

धुरंधर 2

धुरंधर 22 / 7

फिल्म 'धुरंधर 2' पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई, लेकिन फिर भी लोग इसे धड़ल्ले से देख रहे हैं. ये दावा हमारा नहीं है बल्कि खुद एक पाकिस्तानी डिस्ट्रीब्यूटर ने इसके खुलासा किया है. साथ ही उन्होंने फिल्म को देखने के बाद लोगों का रिएक्शन भी बताया है.

विज्ञापन

पाकिस्तान में बैन

पाकिस्तान में बैन3 / 7

फिल्म 'धुरंधर 2' की बात करें तो इस फिल्म को 19 मार्च को रिलीज किया गया था. हालांकि, इसे पाकिस्तान और गल्फ कंट्रीज में बैन किया गया था. भले ही फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज नहीं किया गया है, लेकिन ये फिल्म तभी भी पाकिस्तानी धड़ल्ले से देख रहे हैं. पाकिस्तानी इस फिल्म को पायरेटेड वर्जन में देख रहे हैं.

पायरेटेड वर्जन

पायरेटेड वर्जन4 / 7

दरअसल, पाकिस्तानी एग्जीबिटर नदीम मांडवीवाला ने हाल ही में एनडीटीवी को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कई लोगों ने इस फिल्म का पायरेटेड वर्जन देख लिया है. हालांकि, मैंने अभी तक नहीं देखा है, क्योंकि मैं इसे अच्छी क्वालिटी में देखना पसंद करता हूं. उन्होंने कहा कि अगर अच्छी क्वालिटी का पायरेटेड वर्जन मिला, तो मैं देखूंगा.

विज्ञापन

लोगों का रिस्पॉन्स

लोगों का रिस्पॉन्स5 / 7

नदीम मांडवीवाला ने आगे कहा कि फिल्म का पहला पार्ट बहुत सफल हुआ है. यही वजह है कि फिल्म के दूसरे पार्ट को भी लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, फिल्म के पार्ट को एकतरफा तारीफ मिली थी, लेकिन दूसरे पार्ट को पाकिस्तान में मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है.

पाकिस्तानियों का रिएक्शन

पाकिस्तानियों का रिएक्शन6 / 7

उन्होंने कहा कि पाक लोगों का कहना है कि दूसरे पार्ट में पाकिस्तान को लेकर कम दिखाया गया है, लेकिन फिल्म के पहले पार्ट में इसे स्मार्ट और अच्छी तरह से पेश किया गया था.

विज्ञापन

कैसे फिल्म देख रहे पाकिस्तानी

कैसे फिल्म देख रहे पाकिस्तानी7 / 7

बता दें कि पाकिस्तानी इस फिल्म को गैरकानूनी तरीके से डाउनलोड करके देख रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के 20 लाख से ज्यादा अवैध डाउनलोड सिर्फ दो हफ्तों में हुए थे. 'धुरंधर 2' को लेकर अभी तक पायरेसी के आंकड़े सामने नहीं आए हैं. वहीं, फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म कमाल की कमाई कर रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन