दीपिका पादुकोण नहीं… इस हसीना के लिए रणवीर सिंह बने ‘लकी चार्म’, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

रणवीर सिंह अपनी 'धुरंधर 2' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है. वहीं अब एक बार फिर एक्टर चर्चाओं में आ गए हैं. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह को लेकर एक खास बयान जारी किया है. एक्ट्रेस ने कहा कि रणवीर सिंह उनके लिए लकी चार्म साबित हुए. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर ये एक्ट्रेस कौन है?

ranveer singh lucky charm for mrunal thakur
1 / 7

विज्ञापन

कौन है वो एक्ट्रेस?

कौन है वो एक्ट्रेस?2 / 7

रणवीर सिंह को अपना लकी चार्म बताने वाली ये एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नहीं बल्कि मृणाल ठाकुर हैं. 'डकैत' फेम एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान रणवीर सिंह के बारे में बातें कीं और उन्हें अपना लकी चार्म बताया.

विज्ञापन

रणवीर सिंह के साथ कर चुकीं काम

रणवीर सिंह के साथ कर चुकीं काम3 / 7

मृणाल ठाकुर रणवीर सिंह के साथ एक ऐड में नजर आ चुकी हैं. उसी को याद करते हुए मृणाल ने कहा कि उस ऐड ने उनकी लाइफ बदल दी थी और उसके बाद ही उन्हें फिल्मों के ऑफर भी मिलने शुरू हो गए थे.

रणवीर सिंह को बताया अपना लकी चार्म

रणवीर सिंह को बताया अपना लकी चार्म4 / 7

'डकैत' फेम एक्ट्रेस मृणाल ने रणवीर सिंह के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरा दिल खुश है. वो मेरे लिए लकी चार्म हैं. मैं आज इंडस्ट्री में उनकी वजह से ही हूं. रणवीर सिंह के साथ जब मैंने ऐड किया तो उसके बाद मुझे नोटिस किया जाने लगा.

विज्ञापन

रणवीर सिंह की जमकर की तारीफ

रणवीर सिंह की जमकर की तारीफ5 / 7

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इसका पूरा क्रेडिट रणवीर सिंह को ही जाता है. वो एक पॉजिटिव इंसान हैं और हर सफलता के हकदार भी हैं. इतना ही नहीं मृणाल ठाकुर ने 'धुरंधर 2' में उनकी एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की.

'धुरंधर 2' की तारीफों में बांधे पुल

'धुरंधर 2' की तारीफों में बांधे पुल6 / 7

मृणाल ठाकुर ने रणवीर सिंह के 'धुरंधर 2' किरदार पर बात करते हुए कहा कि उनका किरदार सिर्फ हीरो तक ही सीमित नहीं था, बल्कि उनके किरदार में हमें कई लेयर्स देखने को मिली. मुझे उन पर बहुत गर्व है.

विज्ञापन

अपकमिंग फिल्म

अपकमिंग फिल्म7 / 7

बता दें मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'डकैत' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ लीड रोल में अदिवि शेष भी हैं. वहीं ये फिल्म कल यानी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन