Dhurandhar 2 ने काटा बवाल, पर इन 3 फिल्मों से भिड़ना हो रहा मुश्किल, ओवरसीज कलेक्शन में कैसा हाल?

Dhurandhar 2 Overseas Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. इस बीच अब फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन के बारे में जान लेते हैं क्योंकि यहां फिल्म को तीन फिल्में तगड़ी टक्कर दे रही हैं.

Dhurandhar 2
1 / 7
Dhurandhar 2. IMAGE CREDIT- Social media

विज्ञापन

धुरंधर 2

धुरंधर 22 / 7

फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. फिल्म ने एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. फिल्म ओवरसीज कलेक्शन के मामले में थोड़ा हाथ-पैर मार रही है.

विज्ञापन

ओवरसीज कलेक्शन

ओवरसीज कलेक्शन3 / 7

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1255.23 करोड़ रुपये किया है. वहीं, फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 410 करोड़ रुपये रहा है. फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये 1665.23 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और अभी ये फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में चौथे नंबर पर है.

ओवरसीज कलेक्शन की टॉप 5 फिल्में

ओवरसीज कलेक्शन की टॉप 5 फिल्में4 / 7

ओवरसीज कलेक्शन की बात करें इस मामले में पहले नंबर पर फिल्म 'दंगल' है, जिसने 1535 करोड़ का ओवरसीज और 2070 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. दूसरे नंबर पर 'सीक्रेट सुपरस्टार' है, जिसने 817 करोड़ का ओवरसीज कारोबार किया था और 905 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था.

विज्ञापन

चौथे नंबर पर धुरंधर 2

चौथे नंबर पर धुरंधर 25 / 7

तीसरे नंबर की बात करें तो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 'बजरंगी भाईजान' है, जिसने 489 करोड़ का ओवरसीज कलेक्शन किया था और 922 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन. लिस्ट में चौथा नाम 'धुरंधर 2' का है, जिसने ओवरसीज 410 करोड़ का कलेक्शन किया है और फिल्म ने दुनियाभर में 1665 की कमाई की है. वहीं, पांचवें नंबर पर फिल्म 'जवान' है, जिसने 406 करोड़ का ओवरसीज कारोबार किया था और 1160 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था.

धुरंधर 2

धुरंधर 26 / 7

फिल्म 'धुरंधर 2' को ओवरसीज कलेक्शन के मामले में पहले नंबर पर जाने के लिए तीन फिल्मों का सामना करना होगा, जिसमें 'दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार और बजरंगी भाईजान' शामिल है.

विज्ञापन

धुरंधर 2

धुरंधर 27 / 7

हालांकि, फिल्म 'धुरंधर 2' के लिए ये राह बिल्कुल भी आसान नहीं होगी. फिल्म को तगड़ी कमाई करनी होगी, तब जाकर वो इस आंकड़े को पार कर पाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन