20 दिन, 1670 करोड़ और वर्ल्ड रैंक में एंट्री, Dhurandhar 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर बेहद कमाल की कमाई कर रही है. ये फिल्म ना सिर्फ इंडिया बल्कि विदेशों में भी छा गई है. अब ये फिल्म टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में शुमार हो चुकी है.

Dhurandhar 2
1 / 7
Dhurandhar 2. image credit- social media

विज्ञापन

धुरंधर 2

धुरंधर 22 / 7

फिल्म 'धुरंधर 2' की बात करें तो ये फिल्म दुनिया की 10 सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में से एक बन गई है. ये फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है और हाइएस्ट ओपनिंग से लेकर हाइएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बनने तक का सफर इसने तय कर लिया है.

विज्ञापन

फास्टेस्ट कलेक्शन

फास्टेस्ट कलेक्शन3 / 7

फिल्म की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' फास्टेस्ट 1000 करोड़ कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है और इसने दुनियाभर में अपनी जगह बना ली है.

सबसे ज्यादा कमाई

सबसे ज्यादा कमाई4 / 7

लेटेस्ट आंकड़ों की मानें तो फिल्म 'धुरंधर 2' इस साल की दुनिया की उन टॉप 10 फिल्मों में से एक बन चुकी है, जो सबसे ज्यादा कमाई करने के लिए मशहूर हैं.

विज्ञापन

धुरंधर 2

धुरंधर 25 / 7

ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो फिल्म 'धुरंधर 2' ने अब तक दुनियाभर में 178 मिलियन डॉलर यानी 1650 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस मोजो की मानें तो फिल्म का कलेक्शन 177 मिलियन डॉलर यानी 1,640 करोड़ है. साथ ही प्रोड्यूसर्स का कहना है कि फिल्म ने 180 मिलियन डॉलर यानी 1,669 या 1670 करोड़ के करीब कारोबार कर लिया है.

टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में6 / 7

इसके अलावा अगर दुनियाभर की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में पहला नंबर 'पेगासस' का है, जिसने 638 मिलियन डॉलर का कारोबार किया है. दूसरे नंबर पर 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' है, जिसने 420 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है. तीसरे नंबर पर 'द सुपर मारियो गैलेक्सी'- 372 मिलियन डॉलर, चौथे नंबर पर 'हॉपर्स'- 332 मिलियन डॉलर, 5वें नंबर पर 'वुदरिंग हाइट्स'- 239 मिलियन डॉलर, 6वें नंबर पर 'ब्लेड्स ऑफ द गार्जियंस'- 211 मिलियन डॉलर, 7वें नंबर पर 'स्क्रीम 7'- 209 मिलियन डॉलर, 8वें नंबर पर 'स्केयर आउट'- 196 मिलियन डॉलर, 9वें नंबर पर 'गोट'- 185 मिलियन डॉलर और 10वें नंबर पर 'धुरंधर 2'-180 मिलियन डॉलर है.

विज्ञापन

धुरंधर 2

धुरंधर 27 / 7

फिल्म 'धुरंधर 2' टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 10वें नंबर पर है. हालांकि, ये फिल्म लगातार कमाई कर रही है. देखने वाली बात होगी कि इसका कलेक्शन कहां जाकर रुकेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन