बॉक्स ऑफिस पर Dhurandhar ने रचा इतिहास, 3000 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली बनी पहली इंडियन फ्रेंचाइजी

Dhurandhar First Indian Franchise: बॉक्स ऑफिस पर Dhurandhar ने कमाल कर दिखाया है. रणवीर सिंह की धुंआधार एक्टिंग के प्रभावित होकर लोगों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया. यह फिल्म 3000 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है, जो कि पहली इंडियन फ्रेंचाइजी है.

dhurandhar first indian franchise
1 / 8
dhurandhar first indian franchise

Dhurandhar First Indian Franchise: बॉक्स ऑफिस पर Dhurandhar ने कमाल कर दिखाया है. रणवीर सिंह की धुंआधार एक्टिंग के प्रभावित होकर लोगों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया. यह फिल्म 3000 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है, जो कि पहली इंडियन फ्रेंचाइजी है.  

विज्ञापन

धुरंधर फिल्म की कामयाबी

धुरंधर फिल्म की कामयाबी2 / 8

रणवीर सिंह की धुरंधर को जबरदस्त कामयाबी मिली है. आदित्य धर की इस स्पाई-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ने पूरी दुनिया में 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है. यह उपलब्धि बहुत बड़ी है.

विज्ञापन

धुरंधर बनी पहली फ्रेंचाइजी

धुरंधर बनी पहली फ्रेंचाइजी3 / 8

धुरंधर का सीक्वल भी ब्लॉकबस्टर हिट हुआ, जिसके बाद से इसकी फ्रेंचाइजी 3000 करोड़ क्लब में पहुंच गई. इससे पहले किसी भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी ने इतनी बंपर कमाई नहीं की थी. धुरंधर और धुरंधर 2 की कुल कमाई ने हिंदी सिनेमा के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.

पहली फिल्म ने दिए मजबूत आधार

पहली फिल्म ने दिए मजबूत आधार4 / 8

धुरंधर भाग 1 दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1307 करोड़ रुपये कमाए थे. भारत में इसकी नेट कमाई 840 करोड़ के आसपास रही. फिल्म की कहानी, एक्शन और एक्टिंग सभी को बहुत पसंद आया.

विज्ञापन

पहली A रेटेड फिल्म

पहली A रेटेड फिल्म5 / 8

धुरंधर में रणवीर सिंह का जबरदस्त अभिनय लोगों को बहुत पसंद आया. वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म ने लंबे समय तक अच्छा बिजनेस किया. यह पहली A रेटेड फिल्म भी बनी जो 1000 करोड़ क्लब में घुसी.

सीक्वल ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सीक्वल ने तोड़े सभी रिकॉर्ड6 / 8

इसके अलावा धुरंधर 2: द रिवेंज मार्च 2026 में आई. इस सीक्वल ने भी धमाकेदार शुरुआत की. अब तक यह फिल्म दुनिया भर में 1700 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है. भारत में इसने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया.

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की कमाई

दोनों फिल्मों की कमाई7 / 8

दोनों फिल्मों को मिलाकर कुल कमाई 3000 करोड़ के पार पहुंच गई है. यह रिकॉर्ड बहुत खास है क्योंकि इससे पहले बाहुबली या पुष्पा जैसी बड़ी सीरीज भी इतनी दूर नहीं पहुंच पाई थीं.

क्यों बनी यह फ्रेंचाइजी सफल?

क्यों बनी यह फ्रेंचाइजी सफल?8 / 8

इस सफलता के पीछे कई कारण हैं. निर्देशक आदित्य धर ने दोनों फिल्मों में शानदार कहानी और एक्शन रखा. रणवीर सिंह के अलावा मल्टी स्टारर कास्ट ने भी फिल्म को मजबूती दी. दर्शकों को फिल्म में रोमांच, सस्पेंस और देशभक्ति का अच्छा मिश्रण मिला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन