Dhurandhar 2 के असली 'बाजीराव', एक्टिंग ही नहीं, बिजनेस में भी चलता है रणवीर सिंह का सिक्का, इस ब्रांड से करते हैं करोड़ों की कमाई

Ranveer Singh Business Earnings: धुरंधर 2 के एक्टर रणवीर सिंह में अपनी एक्टिंग से धमाल मचा दिया है. लोग दीवानों की तरह उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. लेकिन क्या आप लोग जानते हैं कि सुपरस्टार रणवीर सिंह सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि बिजनेस में भी अपना सिक्का जमा चुके हैं.

Ranveer Singh Business Earnings
1 / 8
Ranveer Singh Business Earnings

विज्ञापन

रणवीर सिंह का जलवा

रणवीर सिंह का जलवा2 / 8

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह अक्सर अपनी अदाओं से लोगों को घायल करते रहते हैं. उनकी लाजवाब एक्टिंग और एक्सप्रेशन के सामने सब फीका लगता है. हाल ही में आई उनकी फिल्म धुरंधर 2 ने तहलका मचा दिया. उन्होंने कमाल की एक्टिंग की है.

विज्ञापन

धुरंधर का छाया क्रेज

धुरंधर का छाया क्रेज3 / 8

हर जगह धुरंधर 2 का क्रेज छाया हुआ है. सिनेमाघर धुरंधर 2 के लिए दर्शकों से भरे हुए हैं. सभी रणवीर सिंह की धांसू एक्टिंग देखने के लिए बेताब हैं. लेकिन इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कि रणवीर कमाल के एक्टर होने के साथ साथ बिजनेसमैन भी हैं?

रणवीर सिंह का बिजनेस

रणवीर सिंह का बिजनेस4 / 8

रणवीर सिर्फ फिल्मों से नहीं, बल्कि बिजनेस से भी लाखों-करोड़ों कमाते हैं. उनका सबसे बड़ा ब्रांड SuperYou है. ये प्रोटीन वेफर और स्नैक्स का ब्रांड है. रणवीर और निकुंज बियानी ने इसे शुरू किया. लॉन्च के सिर्फ एक साल में इस ब्रांड ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.

विज्ञापन

करोड़ों की कमाई वाला बिजनेस

करोड़ों की कमाई वाला बिजनेस5 / 8

रणवीर सिंह का अब ये ब्रांड SuperYou 150 करोड़ ARR (एनुअल रन रेट) पर चल रहा है. कुछ रिपोर्ट्स में 200 करोड़ तक की बात है. सोचिए सिर्फ इन 4 प्रोडक्ट्स से इतनी कमाई की है. ये ब्रांड हेल्दी स्नैकिंग पर फोकस करता है. रणवीर इसमें सिर्फ नाम नहीं देते, बल्कि आइडिया भी देते हैं.

एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई

एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई6 / 8

रणवीर सिंह सिर्फ अपनी एक्टिंग, बिजनेस से ही नहीं कमाते. वे बड़े ब्रांड्स के फेस हैं. हर ब्रांड डील के लिए वे 3 से 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. सोशल मीडिया पोस्ट या रील के लिए उन्हें 80 लाख रुपये तक मिलते हैं. वहीं पेप्सी, कोलगेट, बिंगो जैसे ब्रांड्स उनके साथ काम करते हैं. उनकी ब्रांड वैल्यू बहुत हाई है. कुछ रिपोर्ट्स में उनकी नेटवर्थ 400 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है.

विज्ञापन

बाजीराव से धुरंधर तक का सफर

बाजीराव से धुरंधर तक का सफर7 / 8

रणवीर से ये सब ऐसे ही हासिल नहीं कर लिया. इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की. उन्होंने बाजीराव मस्तानी में पेशवा का किरदार निभाते हुए आज धुरंधर के हमजा अली मजारी बने, जिसमें उनकी एक्टिंग ने सबको चौंका दिया.

धुरंधर में उनका रोल

धुरंधर में उनका रोल8 / 8

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का रोल भी बहुत पावरफुल है. दर्शक कहते हैं कि रणवीर ने फिर से कमाल कर दिया है. उनकी एक्टिंग नेचुरल और इंटेंस है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है. आने वाले समय में देखने वाली बात होगी कि यह फिल्म कितनी कमाई करती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन