Ram Charan की वो 7 बड़ी फिल्में, जिनमें दिखी सुपरस्टार की दमदार एक्टिंग; 'नेपो किड' का हटाया टैग
Ram Charan Birthday: साउथ सुपरस्टार राम चरण आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे होने के बाद भी राम चरण ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान खुद बनाई है. एक्टर कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं और अपने ऊपर से 'नेपो किड' का भी टैग हटा चुके हैं. चलिए आज उनके बर्थडे के खास मौके पर उनकी सुपरहिट फिल्मों पर एक नजर डालते हैं.

चिरुथा
2 / 8'चिरुथा' राम चरण की डेब्यू मूवी है. साल 2007 में आई इस फिल्म में राम चरण के साथ नेहा शर्मा भी लीड रोल में थीं. वहीं इस फिल्म के रिलीज होते ही रामचरण को बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. इस फिल्म को आप Zee5 पर देख सकते हैं.
मगधीरा
3 / 8साल 2009 में आई इस फिल्म में भी राम चरण ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर अपना नाम सुपरहिट फिल्मों में शामिल कर लिया था. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं.
रंगस्थलम
4 / 8राम चरण की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में ये फिल्म भी शामिल है. साल 2018 में आई इस फिल्म को भी ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म में रामचरण के साथ लीड रोल में समंथा रुथ प्रभु भी थीं. वहीं इस फिल्म को आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
ध्रुवा
5 / 8साल 2016 में आई 'ध्रुवा' फिल्म भी रामचरण की सुपरहिट फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में पुलिस के किरदार में रामचरण खूब जचे थे और फैंस को भी वो काफी पसंद आए थे. राम चरण की इस फिल्म को आप जियोहॉटस्टार पर बिंज वॉच कर सकते हैं.
येवदु
6 / 8राम चरण की इस फिल्म को भी फैंस ने काफी पसंद किया था. साल 2014 में आई ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म में एक्टर के साथ श्रुति हासन और एमी जैक्सन लीड रोल में थीं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
राचा
7 / 8साल 2012 में आई राम चरण की 'राचा' को भी ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो राम चरण के साथ-साथ फिल्म में तमन्ना भाटिया, देव गिल और मुकेश ऋषि लीड रोल में थे. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
आरआरआर
8 / 8साल 2022 में रिलीज हुई 'आरआरआर' मूवी बॉलीवुड में भी सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म में राम चरण के साथ जूनियर एनटीआर भी लीड रोल में थे. वहीं इस फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' को ऑस्कर भी मिला था. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं.