वक्त बदला, दौर बदला... पर आज भी टूटे दिलों का मरहम है ये 30 साल पुराना गाना, सुनते ही आएगी Ex की याद
Best Bollywood breakup Song: कुछ गानें आशिकों के दिलों पर हमेशा राज करते हैं. क्योंकि उनके बोल और धुन दोनों यादों को सहारा देती है. ऐसा ही ये 30 साल पुराना गाना है, जिसे सुनकर आज भी लोगों को अपनी Ex तक की याद आ जाती है.

Best Bollywood breakup Song: कुछ गानें आशिकों के दिलों पर हमेशा राज करते हैं. क्योंकि उनके बोल और धुन दोनों यादों को सहारा देती है. ऐसा ही ये 30 साल पुराना गाना है, जिसे सुनकर आज भी लोगों को अपनी Ex तक की याद आ जाती है.
पुराने रोमांटिक गानों का जादू
2 / 7आज के समय में मोबाइल, इंटरनेट और नई-नई रोमांटिक गानों की भरमार है. लेकिन कुछ पुराने गाने ऐसे हैं जो दिल को छू जाते हैं. जैसे कि 1996 की इस फिल्म का गाना, जिसने कई आशिकों को सहारा दिया था.
कौन सा है ये खूबसूरत गाना?
3 / 7इस खूबसूरत पर सैड सॉन्ग का नाम है- "परदेसी परदेसी जाना नहीं". फिल्म राजा हिंदुस्तानी का यह गाना आज भी टूटे दिलों को आराम देता है. सुनते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं और अक्सर एक्स की याद आ जाती है.
क्या है गाने की खास बात?
4 / 7इस कल्ट गाने का संगीत मशहूर जोड़ी नदीम-श्रवण ने तैयार किया था. उस दौर में इस फिल्म के ऑडियो कैसेट्स और सीडी की रिकॉर्डतोड़ बिक्री हुई थी. इस दर्दभरे गाने में उदित नारायण, अलका याग्निक और सपना सपेरा की आवाज है.
फिल्म का 30 साल का सफर
5 / 7यह गाना फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' का है, जो नवंबर 1996 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म उस साल की सबसे लोकप्रिय फिल्म मानी गई थी. इसके गानों को जनता द्वारा खूब पसंद किया गया था, जो आज भी पॉपुलर हैं.
अल्का याग्निक रिकॉर्डिंग के वक्त रो पड़ी
6 / 7एक इंटरव्यू में अलका याग्निक ने खुलासा किया था कि जब वह इस गाने की रिकॉर्डिंग कर रही थीं, तो इसके बोल और धुन इतने इमोशनल थे कि उनकी आंखों में आंसू आ गए थे. उन्होंने इस गाने को बिना किसी रीटेक के बहुत ही कम समय में फाइनल कर दिया था.
करिश्मा कपूर के करियर का टर्निंग पॉइंट
7 / 7बता दें कि इस गाने और फिल्म में करिश्मा कपूर का मेकओवर (Look) बेहद चर्चा में रहा था. इस गाने में उनके इमोशंस और सादगी को देखकर क्रिटिक्स भी उनके कायल हो गए थे. इसी फिल्म के लिए उन्हें लाइफ का पहला 'बेस्ट एक्ट्रेस' फिल्मफेयर अवार्ड मिला था.