दुनियाभर में नंबर 1 बनी सच्ची घटना पर आधारित ये क्राइम-थ्रिलर सीरीज, 7.8 IMDb रेटिंग के साथ मिलेंगे दिल दहला देने वाले सीन्स
Top Rated Crime Thriller Series: अगर आप क्राइम-थ्रिलर की दुनिया में कुछ बढ़िया देखना चाहते हैं, तो प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज हुई इस सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल करें. यह पूरी दुनिया में नंबर 1 पर अपनी जगह बनाए हुए है.

आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि सीरीज में दिखाई गई कहानी, किसी लेखक ने नहीं बनाई, बल्कि सच्ची घटना पर आधारित है. सीरीज के हर सीन्स आपके रोंगटे खड़े करने के लिए पर्याप्त हैं.
कौन सी है ये सीरीज?
2 / 7अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'राख' (Raakh) इस समय दुनिया भर में तहलका मचा रही है. 7.8 की शानदार IMDb रेटिंग के साथ यह हालिया रिलीज वेब सीरीज सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसकी रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी और दिल दहला देने वाले सीन्स दर्शकों को अंत तक स्क्रीन से बांधे रख रहे हैं.
'राख' सीरीज की असली और खौफनाक कहानी
3 / 7प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित 8 एपिसोड की यह सीरीज साल 1978 के दिल्ली के कुख्यात रंगा-बिल्ला केस (Geeta and Sanjay Chopra Abduction Case) पर आधारित है, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था.
क्या है कहानी?
4 / 7सीरीज की कहानी दिल्ली की एक धुंधली, बरसाती शाम से शुरू होती है, जहां दो भाई-बहन (सुमन और साहिल) ऑल इंडिया रेडियो के एक प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए घर से निकलते हैं और रास्ते में लिफ्ट लेने के चक्कर में दो अजनबियों की फिएट कार में बैठ जाते हैं. इन दोनों बच्चों का अपहरण कर लिया जाता है.
माता-पिता का दर्द
5 / 7कहानी में एक तरफ टूट चुके माता-पिता का दर्द है, तो दूसरी तरफ पुलिस महकमे का आंतरिक जातिगत और राजनीतिक दबाव इस सीरीज को और रोचक बनाता है. सीरीज केवल पुलिस जांच को ही नहीं दिखाती, बल्कि समानांतर रूप से उन दो बेरहम अपराधियों (बाबू और राज्जो) की क्रूर मानसिकता और उनके बैकग्राउंड को भी टटोलती है जो बिना किसी पछतावे के अपराध करते हैं.
दमदार स्टार कास्ट और परफॉर्मेंस
6 / 7सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश जाटव (JP) के मुख्य किरदार में अली फजल ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन और कटी-फटी (Restrained) परफॉर्मेंस दी है. वह एक ऐसे दलित पुलिस अधिकारी बने हैं जो सिस्टम के भेदभाव और समय की कमी दोनों से लड़ते हुए बच्चों को ढूंढने की कोशिश करता है.
अन्य कलाकारों का दिखा दम
7 / 7बच्चों के माता-पिता (मोना और अशोक) के रूप में सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर ने स्क्रीन पर एक असहनीय और गहरे दुख को बेहद संजीदगी के साथ जिया है. इसके अलावा सीरीज के खलनायक यानी आकाश मखीजा और रमनदीप यादव ने अपने डर पैदा करने वाले अभिनय से दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं.