Prime Video की Raakh में ऐसा क्या है खास? 5 कारण आपको तुरंत सीरीज देखने को करेंगे मजबूर!

Raakh Trending on Prime Video: अली फजल की लेटेस्ट क्राइम थ्रिलर सीरीज 'राख' प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. रिलीज होते ही ये सीरीज हर किसी के दिल पर छा गई है. आज हम आपको 'राख' 5 खूबियां बताने जा रहे हैं, जो आपको इस सीरीज को देखने के लिए मजबूर कर देंगी. चलिए जानते हैं आखिर ये सीरीज इतनी खास क्यों है?

Raakh Trending on Prime Video
1 / 7

विज्ञापन

1- सच्ची घटना

1- सच्ची घटना2 / 7

प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग सीरीज में सच्ची घटना को दिखाया गया है. 'राख' साल 1978 में हुए 'रंगा बिल्ला केस' पर आधारित है. जब पूरी दिल्ली 2 खौफनाक आरोपियों से कांप उठी थी. रंगा बिल्ला ने दिल्ली में 2 मासूम भाई-बहन की बेरहमी से हत्या कर दी थी. वहीं सीरीज में भी इसी कहानी को डिटेल में दिखाया है. इस कहानी को देखकर आपकी भी रूह कांप उठेगी.

विज्ञापन

2- थ्रिलर और सस्पेंस

2- थ्रिलर और सस्पेंस3 / 7

अली फजल स्टारर इस सीरीज में एक से बढ़कर एक थ्रिलर और सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलते हैं. 8 एपिसोड्स की इस सीरीज के हर एपिसोड में सस्पेंस कूट-कूटकर भरा है. आखिर तक ये सीरीज आपको बांधे रखती है. वहीं अगर आप थ्रिलर और सस्पेंस से भरी किसी नई सीरीज की तलाश में हैं, तो ये आपके लिए एक बेस्ट चॉइस है.

3- इमोशनल एंगल

3- इमोशनल एंगल4 / 7

'राख' में पहले ही एपिसोड में इमोशनल सीन्स देखने को मिलते हैं. सीरीज दिल्ली के फौजी परिवार के 2 बच्चे साहिल और सुमन के मर्डर की कहानी बताती है. इस दौरान बच्चों की मौत की खबर से परिवार टूटकर बिखर जाता है. ये इमोशन्स ऑडियंस की आंखें भी नम कर देते हैं.

विज्ञापन

4- सितारों की एक्टिंग

4- सितारों की एक्टिंग5 / 7

प्राइम वीडियो की इस टॉप सीरीज में सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता है. अली फजल ने जहां दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर कमाल की एक्टिंग की तो वहीं सोनाली बेंद्रे ने एक मां का किरदार बड़ी ही खूबसूरती से निभाया. इन दोनों सितारों के साथ-साथ सीरीज के असली विलेन 'बाबू' का किरदार निभाने वाले आकाश मखीजा और 'रज्जो' का किरदार निभाने वाले रमनदीप यादव ने भी बेहतरीन एक्टिंग की है.

5- सीरीज का प्लॉट

5- सीरीज का प्लॉट6 / 7

'राख' सीरीज में 1978 वाली दिल्ली को दिखाया गया है. वहीं सीरीज का प्लॉट आपको पुराने समय की दिल्ली में ही लेकर चला जाता है. सीरीज देखते-देखते आपको एक पल के लिए भी ये नहीं लगता कि आप 2026 में हैं, सीरीज आपको पूरी तरह से 70 के दशक में ले जाती है. ये ही सीरीज की खासियत है कि आपको पुराने जमाने की हर चीज महसूस होती है.

विज्ञापन

टॉप आईएमडीबी रेटिंग

टॉप आईएमडीबी रेटिंग7 / 7

अली फजल स्टारर 'राख' के रिलीज होते ही ओटीटी से लेकर सोशल मीडिया तक इसी सीरीज के चर्चे हो रहे हैं. वहीं इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है. वीकेंड पर फैमिली के साथ बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन