Prime Video पर छाई 2 घंटे 13 मिनट की थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्म, जिसका क्लाइमैक्स देख उड़ जाएंगे तोते!

Prime Video Trending Thriller Mystery Movie: प्राइम वीडियो पर कई ऐसी लेटेस्ट फिल्में और वेब सीरीज हैं जो ट्रेंड कर रही हैं. इनमें से ही आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो एक थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्म है और ये प्राइम वीडियो पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की काफी तारीफ हो रही है. चलिए आपको भी बताते हैं हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?

prime video the housemaid
1 / 7

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 7

प्राइम वीडियो पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम 'द हाउसमेड' है. सिडनी स्वीनी स्टारर इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया है. वहीं ये फिल्म प्राइम वीडियो पर चौथे नंबर पर छाई हुई है. भारत में भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 7

सिडनी स्वीनी ने फिल्म में मिली नाम की एक नौकरानी का किरदार निभाया है. वहीं फिल्म की कहानी मिली, नीना और एंड्रयू के इर्द-गिर्द घूमती है. मिली नीना और एंड्रयू के घर पर हाउस हेल्प की जॉब के लिए जाती है.

फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न्स

फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 7

वहीं नीना मिली को हाउस हेल्प की जॉब दे देती है, लेकिन मिली को धीरे-धीरे पता चलता है कि नीना का बिहेवियर काफी अलग है. कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं.

विज्ञापन

क्लाइमैक्स है फिल्म की जान

क्लाइमैक्स है फिल्म की जान5 / 7

फिल्म की कहानी में मेजर ट्विस्ट तब आता है जब मिली और नीना के पति एंड्रयू के बीच रिश्ते बनने लगते हैं. एंड्रयू भी नीना को छोड़कर मिली के साथ रहने लगता है. वहीं फिल्म के क्लाइमैक्स में आपके भी तोते उड़ जाएंगे.

प्राइम वीडियो पर करें बिंज वॉच

प्राइम वीडियो पर करें बिंज वॉच6 / 7

प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग फिल्म का क्लाइमैक्स ही काफी मजेदार है. इसमें नीना और एंड्रयू की रिश्ते का असली सच पता चलता है. फिल्म की कहानी को डिटेल में जानने के लिए आपको ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखनी होगी.

विज्ञापन

'द हाउसमेड' की स्टार कास्ट

'द हाउसमेड' की स्टार कास्ट7 / 7

पॉल फीग के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सिडनी स्वीनी, अमांडा सेफ्राइड और ब्रैंडन स्केनार लीड रोल में हैं. इन तीनों सितारों ने जबरदस्त एक्टिंग की है और ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.8 है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन