Prime Video पर भूलकर भी ना देखें 2 घंटे 55 मिनट की ये फिल्म, 5 पॉइंट्स में जानें खामियां

Prime Video Trending Movie: प्राइम वीडियो पर नई और पुरानी फिल्में और वेब सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इन फिल्मों और सीरीज की लिस्ट में एक फिल्म ऐसी है जो हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. वहीं इस फिल्म में 5 खामियां ऐसी हैं जिन्हें देखकर आप भी फिल्म को बोरिंग बोलने लगेंगे. अगर आप भी अपना समय बचाना चाहते हैं तो इस फिल्म की 5 खामियों के बारे में यहां पढ़ लें.

o Romeo trending on prime video
1 / 8

Advertisment

क्या है फिल्म का नाम?

क्या है फिल्म का नाम?2 / 8

प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'ओ रोमियो' है. सिनेमाघरों में भी इस फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया और बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने में चूक गई. वहीं अब इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है.

विज्ञापन

कमजोर कहानी

कमजोर कहानी3 / 8

फिल्म का पहला वीक पॉइंट तो ये ही है कि इसकी कहानी काफी कमजोर है. फिल्म में मुंबई के गैंगस्टर 'उस्तारा' की कहानी को दिखाया है, लेकिन इस कहानी को डायरेक्टर अच्छी तरह से स्क्रीन पर नहीं उतार सके. फिल्म की कहानी कई जगहों पर इतनी धीमी लगती है कि एक समय पर बोरियत होने लगती है.

बेतुके एक्शन सीन्स

बेतुके एक्शन सीन्स4 / 8

शाहिद कपूर ने इस फिल्म में धमाकेदार एक्शन सीन्स किए हैं, लेकिन ये सीन्स फिल्म में बेतुके लगते हैं. शाहिद कपूर पूरी फिल्म में उस्तरे 100-200 लोगों को मारते नजर आ रहे हैं, जो एक टाइम पर अनरियल लगते हैं. फिल्म के एक्शन सीन्स भी एक कमी ही लगते हैं.

विज्ञापन

बेजान बैकग्राउंड म्यूजिक

बेजान बैकग्राउंड म्यूजिक5 / 8

विशाल भारद्वाज अपनी फिल्मों में हिट म्यूजिक के लिए काफी मशहूर हैं. लेकिन इस फिल्म में बैकग्राउंड म्यूजिक बेजान लगे. एक्शन सीन्स में इमोशनल गाने सुनने को मिले, जो फिल्म में बिल्कुल भी सूट नहीं हो पाए. वहीं कुछ सीन्स में पुराने गानों के रीमिक्स सुनने को मिले.

इमोशन्स की कमी

इमोशन्स की कमी6 / 8

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म में इमोशन्स की भी बहुत कमी दिखाई दी. हालांकि तृप्ति डिमरी की पर्सनल लाइफ को फिल्म में काफी इमोशनल दिखाया गया है लेकिन बाद में ये इमोशन्स स्क्रीन से गायब हो जाते हैं और ये काफी अजीब लगते हैं. इसके साथ ही प्यार भरे इमोशन्स की भी काफी कमी दिखाई दी.

विज्ञापन

विलेन के किरदार में नहीं दिखी गहराई

विलेन के किरदार में नहीं दिखी गहराई7 / 8

फिल्म में अविनाश तिवारी ने विलेन का किरदार निभाया है. 'जलाल' के रूप में उनका लुक तो खौफनाक लगा लेकिन उनके किरदार में विलेन जैसी बात नहीं आ सकी. उनके किरदार में गहराई की बहुत कमी लगी और अविनाश तिवारी की एक्टिंग में भी कमी दिखाई दी, जिससे फिल्म और ज्यादा बोरिंग हो गई.

'ओ रोमियो' की IMDb रेटिंग

'ओ रोमियो' की IMDb रेटिंग8 / 8

शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 5.4 है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म को कुछ खास रिव्यू नहीं मिले हैं. ये ही वजह है कि फिल्म सिनेमाघरों में भी चल नहीं सकी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन