7.9 IMDb रेटिंग वाली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म, जिसमें हीरोइन ने बॉयफ्रेंड को छोड़ अजनबी से की शादी

Prime Video Top IMDb Rating Movie: बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जिनकी कहानी ऑडियंस के दिलों पर छा जाती है. इन फिल्मों को देखकर मूड फ्रेश हो जाता है. आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसमें रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का भी डोज मिलेगा. इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म के गाने भी सुपरहिट हैं. वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग भी 7.9 है.

jab we met
1 / 8

विज्ञापन

फिल्म का क्या है नाम?

फिल्म का क्या है नाम?2 / 8

शाहिद कपूर और करीना कपूर की इस फिल्म का नाम 'जब वी मेट' है. 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी आज भी ऑडियंस को काफी पसंद है. अगर आप स्ट्रेस में हैं तो इस फिल्म को देखते ही चेहरे पर एक लंबी सी स्माइल आ जाती है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 8

फिल्म की कहानी गीत नाम की एक हंसमुख लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है. गीत अंशुमन से प्यार करती है और उससे मिलने के लिए अपने घर से भाग जाती है. इसी बीच गीत की लाइफ में आदित्य नाम के लड़के की एंट्री होती है.

हंसमुख लड़की की स्टोरी

हंसमुख लड़की की स्टोरी4 / 8

आदित्य का ताजा-ताजा ब्रेकअप हुआ होता है और वो डिप्रेशन में होता है. डिप्रेशन से बाहर लाने के लिए गीत आदित्य की मदद करती है. इस दौरान कई ऐसे सीन्स आते हैं जो आपके फेस पर स्माइल ला देते हैं.

विज्ञापन

ट्विस्ट एंड टर्न्स

ट्विस्ट एंड टर्न्स5 / 8

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब गीत अपने बॉयफ्रेंड अंशुमन से मिलने के लिए उसके घर जाती है. अंशुमन गीत को धोखा देता है और उससे शादी करने से भी मना कर देता है. इस दौरान गीत पूरी तरह टूट जाती है और अकेले जिंदगी जी रही होती है.

बदलता है प्यार

बदलता है प्यार6 / 8

वहीं एक दिन आदित्य को गीत के बारे में पता चलता है और वो गीत को ढूंढता है. इसके बाद जब आदित्य को गीत मिलती है तो वो भी उसे डिप्रेशन से बाहर निकालने में मदद करता है. वहीं इसके बाद गीत अंशुमन से मूव ऑन कर जाती है और आदित्य के प्यार में पड़ जाती है.

विज्ञापन

फिल्म के गाने भी हुए पॉपुलर

फिल्म के गाने भी हुए पॉपुलर7 / 8

'जब वी मेट' के क्लाइमैक्स को जानने के लिए आपको ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखनी होगी. फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म के गाने भी काफी पॉपुलर हैं और आज भी इन गानों पर लोग पार्टियों में डांस करते दिखाई देते हैं.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट8 / 8

फिल्म में गीत का किरदार करीना कपूर ने निभाया है, वहीं आदित्य के किरदार में शाहिद कपूर नजर आए हैं. इम्तियाज अली अली के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में से एक है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन