Prime Video की ट्रेंडिंग लिस्ट में हुआ फेरबदल, जानें टॉप 10 में किसने जमाई धाक

Prime Video Top 10 Trending Movies Series: प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्मों और सीरीज की लिस्ट में फेरबदल देखने को मिला है. सोशल मीडिया पर भी ये फिल्में और सीरीज काफी ट्रेंडिंग हैं. इसमें हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्में और सीरीज शामिल हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

prime video trending movies series (2)
1 / 11

विज्ञापन

सिस्टम

सिस्टम2 / 11

सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका स्टारर ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर भी ये फिल्म काफी पसंद की जा रही है. इसमें सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका के साथ-साथ आशुतोष गोवारिकर भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

ऑफ कैंपस

ऑफ कैंपस 3 / 11

एला ब्राइट और बेलमोंट कैमेली की ये सीरीज दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस सीरीज में रोमांचक कॉलेज रोमांटिक-ड्रामा देखने को मिलेगा.

जैक रायन: घोस्ट वॉर

जैक रायन: घोस्ट वॉर4 / 11

जॉन क्रासिंस्की और वेंडेल्ल पियर्स की ये फिल्म भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में जॉन क्रासिंस्की और वेंडेल्ल पियर्स के साथ-साथ माइकल केली, मैक्स बीस्ली और जेजे फील्ड लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

द बॉयज

द बॉयज5 / 11

एंटनी स्टार और कार्ल अर्बन की इस सीरीज का नया सीजन रिलीज हुआ है. इस सीजन को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं ये सीरीज रिलीज होते ही चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

कालिदास 2

कालिदास 26 / 11

श्री सेंथिल के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म भी प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में आपको क्राइम थ्रिलर से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं ये फिल्म प्राइम वीडियो पर 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

लव इंश्योरेंस कंपनी

लव इंश्योरेंस कंपनी7 / 11

प्रदीप रंगनाथन स्टारर ये फिल्म भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. प्राइम वीडियो पर ये फिल्म छठे नंबर पर छाई हुई है. इस फिल्म में प्रदीप रंगनाथन के साथ-साथ कृति शेट्टी, एसजे सूर्या और योगी बाबू लीड रोल में नजर आए हैं.

मटका किंग

मटका किंग8 / 11

विजय वर्मा की ये सीरीज भी प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. विजय वर्मा के साथ-साथ इस सीरीज में कृतिका कामरा, साई तम्हांकर, सिद्धार्थ जाधव, जेमी लीवर और गुलशन ग्रोवर लीड रोल में हैं. ये सीरीज 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

सपने वर्सेज एवरीवन

सपने वर्सेज एवरीवन9 / 11

परमवीर चीमा और अंबरीश वर्मा की इस सीरीज का नया सीजन रिलीज हुआ है. इस सीरीज ने भी प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. ये सीरीज प्राइम वीडियो पर 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

गयापड्डा सिम्हम

गयापड्डा सिम्हम10 / 11

'गयापड्डा सिम्हम' की ये डार्क कॉमेडी फिल्म भी प्राइम वीडियो पर छाई हुई है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें तरुण भास्कर, फारिया अब्दुल्ला और मानसा चौधरी मुख्य भूमिकाओं लीड रोल में हैं. ये फिल्म 9वें नंबर पर छाई हुई है.

विज्ञापन

एग्जाम

एग्जाम11 / 11

साउथ की इस फेमस सीरीज ने भी प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. दुशारा विजयन, अदिति बालन और अब्बास स्टारर ये सीरीज 10वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसे आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन