Off Campus से भी ज्यादा रोमांटिक हैं Prime Video की ये 7 फिल्में-सीरीज, प्यार और इमोशन्स का जबरदस्त तड़का!

Prime Video Best Romantic Movies-Series: प्राइम वीडियो की लेटेस्ट सीरीज 'ऑफ कैंपस' सुर्खियों में बनी हुई है. ये सीरीज प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा किए हुए हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज को हर कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहा है. इस सीरीज से भी ज्यादा रोमांटिक सीरीज और फिल्में आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम है?

prime video romantic movies series
1 / 8

विज्ञापन

द समर आई टर्न्ड प्रीटी

द समर आई टर्न्ड प्रीटी2 / 8

प्राइम वीडियो की इस सीरीज के अब तक 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं. वहीं इस सीरीज में लोला तुंग और जैकी चुंग लीड रोल में हैं. इस सीरीज में आपको रोमांटिक सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं प्राइम वीडियो की ये ट्रेंडिंग सीरीज रही है.

विज्ञापन

माई फॉल्ट

माई फॉल्ट3 / 8

साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भी सबको दीवाना बना लिया था. इस फिल्म में दुश्मनी से प्यार तक की कहानी को दिखाया गया है. वहीं आप इस फिल्म को अपने पार्टनर के साथ बिंज वॉच कर सकते हैं.

मैक्सटन हॉल

मैक्सटन हॉल4 / 8

इस रोमांटिक सीरीज के अब तक 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं. जेम्स ब्यूफोर्ट और रूबी बेल के इर्द-गिर्द घूमती है. इस सीरीज में भी आपको एक से बढ़कर एक रोमांटिक सीन्स देखने को मिलेंगे. इस सीरीज को मार्टिन श्रेयर और तारेक रोहलिंगर ने डायरेक्ट किया है.

विज्ञापन

द मैप देट लीड्स टू यू

द मैप देट लीड्स टू यू5 / 8

1 घंटा 38 मिनट की ये फिल्म भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म की कहानी हीथर और जैक की लाइफ पर बेस्ड है. वहीं इस फिल्म का नाम भी प्राइम वीडियो की बेस्ट रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है.

लव मी लव मी

लव मी लव मी6 / 8

इसी साल रिलीज हुई ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस 1 घंटा 39 मिनट की फिल्म में जून, जेम्स और विल की कहानी दिखाई गई है. अपने पार्टनर के साथ घर में बैठकर देखने के लिए ये फिल्म परफेक्ट है.

विज्ञापन

टेल मी सॉफ्टली

टेल मी सॉफ्टली7 / 8

ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म भी प्राइम वीडियो की बेस्ट रोमांटिक फिल्मों में शामिल है. डेनिस रोविरा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को भी ऑडियंस ने खूब प्यार दिया है. इस फिल्म की कहानी कामिला हैमिल्टन, थियागो डि बियान्को और टेलर डि बियान्को की कहानी को दिखाया गया है.

वी वर लायर्स

वी वर लायर्स8 / 8

8 एपिसोड्स की इस सीरीज में भी आपको रोमांटिक ड्रामा देखने को मिलेगा. बता दें रोमांस के साथ-साथ इस फिल्म में कुछ ट्विस्ट एंड टर्न्स भी देखने को मिलेंगे. इसकी कहानी कैडी और पेनी की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन