Prime Video पर पहले नंबर पर छाई 5 एपिसोड वाली ये सीरीज, क्लाइमैक्स में आ जाएंगे आंसू!

Prime Video 5 Episode Trending Web Series: प्राइम वीडियो पर 5 एपिसोड वाली वेब सीरीज पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज को आप अपनी फैमिली के साथ बिंज वॉच कर सकते हैं. वीकेंड पर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है. इस सीरीज के क्लाइमैक्स को देखकर आपके भी आंसू आ जाएंगे. चलिए प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग वेब सीरीज के बारे में डिटेल में जानते हैं.

aspirants season 3 (7)
1 / 8

विज्ञापन

प्राइम वीडियो पर छाई 'एस्पिरेंट्स सीजन 3'

प्राइम वीडियो पर छाई 'एस्पिरेंट्स सीजन 3'2 / 8

प्राइम वीडियो पर भारत में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही इस सीरीज का नाम 'एस्पिरेंट्स सीजन 3' है. 5 एपिसोड की इस वेब सीरीज में आप एक पल के लिए भी बोर नहीं होंगे. वहीं इसमें आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही सीरीज

पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही सीरीज3 / 8

'एस्पिरेंट्स सीजन 3' की इस वेब सीरीज के पहले 2 सीजन्स को भी फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं इस सीरीज के तीसरे सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. जैसे ही ये सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई, वैसे ही ये पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगी.

क्या है सीरीज की कहानी?

क्या है सीरीज की कहानी?4 / 8

प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग सीरीज की कहानी UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों के इर्द-गिर्द घूमती है. जहां कुछ छात्र अपनी लाइफ में सक्सेसफुल हो जाते हैं और UPSC एस्पिरेंट्स से अफसर बन जाते हैं, तो वहीं कुछ इस फील्ड को ही छोड़ देते हैं.

विज्ञापन

तीन दोस्तों की कहानी

तीन दोस्तों की कहानी5 / 8

'एस्पिरेंट्स' के पहले सीजन में अभिलाष, गुरी और एसके की कहानी को दिखाया गया था. जो साथ में UPSC की तैयारी करते हैं. वहीं तीसरे सीजन तक इन तीनों दोस्तों के इर्द-गिर्द ही कहानी घूमती है. इस सीजन में इन तीनों दोस्तों की लाइफ के बारे में दिखाया गया है.

सिस्टम की कड़वी सच्चाई

सिस्टम की कड़वी सच्चाई6 / 8

'एस्पिरेंट्स 3' में अभिलाष DM बनकर अपनी जिम्मेदारियों को निभाता है, लेकिन उसकी लाइफ में ट्विस्ट तब आते हैं जब उसका सामना सिस्टम के कड़वे सच से होता है. जहां उसे सिर्फ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार दिखाई देता है.

विज्ञापन

'एस्पिरेंट्स सीजन 3' की स्टारकास्ट

'एस्पिरेंट्स सीजन 3' की स्टारकास्ट7 / 8

'एस्पिरेंट्स 3' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें नवीन कस्तूरिया, सनी हिंदुजा, अभिलाष थपलियाल, शिवंकित सिंह परिहार, नमृता दुबे और जतिन गोस्वामी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग को देख ऑडियंस उनकी फैन बन गई है.

'एस्पिरेंट्स सीजन 3' की IMDb रेटिंग

'एस्पिरेंट्स सीजन 3' की IMDb रेटिंग8 / 8

प्राइम वीडियो की इस सीरीज को दीपेश सुमित्रा जगदीश ने डायरेक्ट किया है. वहीं इसे द वायरल फीवर ने प्रोड्यूस किया है. इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 9.1 है. सोशल मीडिया पर भी सीरीज से जुड़े पॉजिटिव मीम्स वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन