बॉलीवुड की वो हसीना, जिसने खुद की मौत का रचा था नाटक; सोशल मीडिया पर पड़ी थी खूब गालियां!

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में कई हसीनाएं ऐसी हैं जो अपनी अलग इमेज के लिए जानी जाती हैं. सोशल मीडिया भी ये हसीनाएं काफी एक्टिव रहती हैं. आज हम एक ऐसी हसीना की बात करने जा रहे हैं जो अक्सर विवादों में छाई रहती हैं. इस एक्ट्रेस का एक विवाद काफी अनोखा रहा है. एक्ट्रेस ने खुद की मौत का नाटक रच दिया था और जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब गालियां मिली थी.

Poonam pandey birthday
1 / 8

विज्ञापन

पोस्ट से मची थी खलबली

पोस्ट से मची थी खलबली2 / 8

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि पूनम पांडे हैं. सोशल मीडिया पर पूनम पांडे काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पोस्ट से भी खलबली मचाती रहती हैं. एक्ट्रेस उन हसीनाओं में से हैं जो काफी चर्चाओं में रहती हैं.

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर किया था विवादित पोस्ट

इंस्टाग्राम पर किया था विवादित पोस्ट3 / 8

पूनम पांडे से जुड़ा एक बड़ा विवाद ऐसा रहा है, जिसने सबको चौंका दिया था. दरअसल एक्ट्रेस ने एक बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने मरने की खबर शेयर की थी. जिसके बाद पूरा देश टेंशन में आ गया था.

मौत का रचा था नाटक

मौत का रचा था नाटक4 / 8

वहीं एक्ट्रेस ने अपनी मौत का कारण सर्वाइकल कैंसर बताया था. जब ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई तो कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर क्लियर किया कि ये लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए किया गया है.

विज्ञापन

लोगों को किया था जागरूक

लोगों को किया था जागरूक5 / 8

एक्ट्रेस ने कहा था कि सर्वाइकल कैंसर के बारे में लोग नहीं जानते हैं तो इसलिए उन्होंने मौत का नाटक रचा ताकि लोग इसके बारे में जागरूक हों. हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.

लोगों ने किया था ट्रोल

लोगों ने किया था ट्रोल6 / 8

लोगों ने पूनम पांडे को भर-भरकर ट्रोल किया और ऐसा मजाक ना करने के लिए भी कहा. अब हालात ये हो गए हैं कि जब भी पूनम पांडे का नाम लिया जाता है तो लोगों के दिमाग में उनकी फिल्में नहीं बल्कि उनका ये विवाद याद आ जाता है.

विज्ञापन

पूनम पांडे का फिल्मी करियर

पूनम पांडे का फिल्मी करियर7 / 8

पूनम पांडे ने 'नशा' मूवी से अपने करियर की शुरुआत की थी. हालांकि इस एक्ट्रेस को फिल्मों से कुछ खास पहचान नहीं मिली. इसके बाद वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने लगीं और फैंस को अपने लुक्स से दीवाना बना लिया.

क्रिकेट से जुड़ा विवादित बयान

क्रिकेट से जुड़ा विवादित बयान8 / 8

पूनम पांडे एक और बार विवादों में आई थीं, जब उन्होंने 2011 के भारत क्रिकेट वर्ल्ड कप पर एक बोल्ड स्टेटमेंट दी थी. एक्ट्रेस ने कहा था कि अगर भारत वर्ल्ड कप जीतता है तो वो न्यूड फोटोशूट कराएंगी. जिसे सुनकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया था. हालांकि भारत जीत गया था लेकिन उन्होंने शूट नहीं कराया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन