OTT पर देखें परवीन बाबी की 7 सुपरहिट फिल्में, फैमिली के साथ वीकेंड बन जाएगा मजेदार!

Parveen Babi 7 Superhit Movies: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रहीं परवीन बाबी की आज बर्थ एनिवर्सरी है. इस खास मौके पर हम आपको उनके करियर की सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं. इन फिल्मों को आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इनमें आपको एक्शन, कॉमेडी और रोमांस भरपूर मिलेगा. वहीं ये सभी फिल्में ओटीटी पर भी मौजूद हैं. चलिए फिल्मों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

parveen babi birth anniversary 7 superhit movies
1 / 8

विज्ञापन

दीवार

दीवार2 / 8

साल 1975 में आई 'दीवार' में परवीन बाबी ने भी अपने किरदार से ऑडियंस का दिल जीत लिया था. फिल्म में परवीन बाबी के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, नीतू सिंह और निरूपा रॉय लीड रोल में थे. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

अमर अकबर एंथनी

अमर अकबर एंथनी3 / 8

परवीन बॉबी की ये फिल्म साल 1977 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में परवीन बाबी के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, नीतू सिंह और विनोद खन्ना लीड रोल में नजर आए थे. वहीं इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

शान

शान4 / 8

साल 1980 में आई इस फिल्म में भी परवीन बाबी के साथ अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे. वहीं फिल्म में शशि कपूर, राखी गुलजार, शत्रुघ्न सिन्हा और कुलभूषण खरबंदा भी लीड रोल में थे. ये फिल्म भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

कालिया

कालिया5 / 8

परवीन बाबी की ये फिल्म साल 1981 में रिलीज हुई थी. वहीं इस फिल्म में भी परवीन बाबी के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, प्राण, अमजद खान और आशा पारेख लीड रोल में थे. ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

सुहाग

सुहाग6 / 8

साल 1979 में आई परवीन बाबी की इस फिल्म को भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म में भी परवीन बाबी के साथ लीड रोल में अमिताभ बच्चन थे. वहीं इन सितारों के साथ-साथ फिल्म में रेखा और शशि कपूर भी थे. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

विज्ञापन

काला पत्थर

काला पत्थर7 / 8

परवीन बाबी और अमिताभ बच्चन की ये फिल्म साल 1979 में ही रिलीज हुई थी. इन सितारों के साथ-साथ फिल्म में शशि कपूर और नीतू कपूर भी लीड रोल में थे. वहीं आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं.

क्रांति

क्रांति8 / 8

मनोज कुमार की ये फिल्म साल 1981 में रिलीज हुई थी. वहीं इस फिल्म में भी परवीन बाबी लीड रोल में थीं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर ऑडियंस का दिल जीत लिया था. ये फिल्म भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन