करियर के पीक पर शादी, फिर पति पर लगा जहर देने का आरोप, लंदन के मुर्दाघर में महीनों पड़ी रही पाकिस्तानी सिंगर की लाश

आज आपको पाकिस्तान की उस पॉप क्वीन के बारे में बता रहे हैं, जिसकी लाश लंदन के मुर्दाघर में महीनों तक पड़ी रही. महज 15 साल की उम्र में पाक की इस क्वीन की आवाज लाखों दिलों पर राज करने लगी थी. चलिए बताते हैं इनके बारे में.

Pakistani Singer Nazia Hassan
1 / 9
Pakistani Singer Nazia Hassan

विज्ञापन

15 की उम्र में लाखों को बनाया दीवाना

15 की उम्र में लाखों को बनाया दीवाना2 / 9

सिनेमा जगत में कई नाम और चेहरे ऐसे आते हैं, जो पहली बार में ही स्क्रीन पर चमक जाते हैं. कई बार तो शोहरत की चमक के पीछे दर्दभरी कहानियां छिपी होती हैं, जो एकदम ही दिल को दहला देने वाला होता है. इसी में से एक पाकिस्तानी सिंगर की लाइफ भी रही है, जिसने महज 15 साल की उम्र में अपनी आवाज से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया था. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

पाकिस्तान के कराची से हैं नाजिया

पाकिस्तान के कराची से हैं नाजिया3 / 9

15 साल की उम्र में सभी को अपनी आवाज पर झुमाने वाली पाकिस्तानी सिंगर कोई और नहीं बल्कि नाजिया हसन थीं. उनकी कहानी केवल एक सुपरस्टार सिंगर तक ही सीमित नहीं रही. उन्होंने अपनी जिंदगी में दर्द, धोखा और विवाद जैसी बुरी चीजों का भी सामना किया है. नाजिया का जन्म 1965 में पाकिस्तान के कराची में हुआ था. उन्होंने बेहद ही छोटी उम्र में गायिकी शुरू कर दी थी और सभी का दिल जीत लिया था. (Photo- IMDb)

कम उम्र में जीता फिल्म फेयर अवॉर्ड

कम उम्र में जीता फिल्म फेयर अवॉर्ड4 / 9

महज 15 साल की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'कुर्बानी' के लिए सुपरहिट सॉन्ग 'आप जैसा कोई' गाया था. इसके जरिए वह रातों रात स्टार बन गई थीं. इस गाने के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड भी दिया गया था. वह इस अवॉर्ड को जीतने वाली सबसे कम उम्र की सिंगर बन गई हैं. उनका ये रिकॉर्ड आज भी बरकरार है. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

यूं बनीं एशिया की पॉप क्वीन

यूं बनीं एशिया की पॉप क्वीन5 / 9

नाजिया ने अपने भाई जोहेब हसन के साथ मिलकर कई सुपरहिट एल्बम दिए हैं. उनके इस एल्बम का टाइटल 'डिस्को दीवाने' था, जो 80 के दशक में इतना पॉपलर था कि एशिया के कई देशों में इसकी रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई थी. ये गाना युवाओं की पहली पसंद बन गया था. इसमें 'डिस्को दीवाने' के साथ ही बूम बम और दल की लगी जैसे गाने शामिल हैं. इसके बाद से उन्हें एशिया की पॉप क्वीन कहा जाने लगा था. (Photo- IMDb)

करियर के पीक पर की शादी

करियर के पीक पर की शादी6 / 9

नाजिया ने अपने करियर के पीक पर शादी का फैसला किया था. उन्होंने साल 1995 में पाकिस्तान के बिजनेसमैन मिर्जा इश्तियाक बेग से शादी कर ली थी और फिर यहां से उनकी जिंदगी में विवाद शुरू हुआ और अंत में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. हालांकि, शुरुआत में चीजें ठीक थीं लेकिन बाद में सब बिखर गया. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

पति पर लगा जहर देने का आरोप

पति पर लगा जहर देने का आरोप7 / 9

विवाद इतना बढ़ गया कि नाजिया और उनके परिवार ने उन पर गंभीर आरोप लगाया कि उनके कि उनके पति ने उन्हें जहर देने की कोशिश की थी. इस मामले ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थी. विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ था नाजिया के पति ने पहले भी दो शादियां की थी, जिसके बारे में पाक सिंगर को जानकारी नहीं थी. अब ये मामला सामने आने के बाद विवाद और ज्यादा गहरा गया. (Photo- IMDb)

35 साल की उम्र में हुआ निधन

35 साल की उम्र में हुआ निधन8 / 9

नाजिया ने 1997 में बेटे अरेज हसन को जन्म दिया था. बढ़ते विवादों के चलते उन्होंने साल 2000 में मुस्लिम लॉ के तहत अपने पति से तलाक ले लिया. तलाक के कुछ ही महीने बाद उनकी मौत की खबर आई. उन्होंने 35 साल की उम्र में अंतिम सांस 13 अगस्त, 2000 में ली. बताया जाता है कि वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और उनका लंदन में इलाज चल रहा था. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

लंदन के मुर्दाघर में महीनों पड़ी रही लाश

लंदन के मुर्दाघर में महीनों पड़ी रही लाश9 / 9

पाक सिंगर नाजिया ने अपने वकील और कुछ गवाहों के सामने एक बयान जारी किया था कि उनके पति द्वारा उन्हें जहर दिया जा रहा है और स्लो पॉइजन उनके शरीर के अंग को खराब कर रहा है. उन्होंने लंदन में इलाज कराने का दावा भी किया था. उन्होंने कहा था कि अगर उनकी मौत होती है तो इसकी जांच की जाए. फिर जब उनकी मौत हुई तो लंदन पुलिस ने जांच की थी. पोस्टमार्टम के बाद उनकी अटॉप्सी की गई. बाद में क्लीयर हुआ कि उनकी नेचुरल डेथ थी. उन्हें कैंसर था. इतना ही नहीं, पाकिस्तानी टीवी चैनल्स की मानें तो सिंगर की लाश करीब 5 महीनों तक लंदन के मुर्दाघर में पड़ी रही. 5 महीने बाद उनका शव परिवार को सौंपा गया था. (Photo- IMDb)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन