Pakeezah की वो हसीना, जिनके साथ आखिरी दिनों में बेटे ने की मारपीट, दर्द भरी थी इस एक्ट्रेस की दास्तां

Pakeezah Actress: बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में बेहद दुख रहे. आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में...

geeta Kapoor
1 / 6
geeta Kapoor. image credit- social media

विज्ञापन

गीता कपूर

गीता कपूर2 / 6

हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री गीता कपूर हैं. गीता कपूर ने अपनी फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था, लेकिन उन्हें फिल्म 'पाकीजा' से पहचान मिली थी.

विज्ञापन

आखिरी समय में झेला दर्द

आखिरी समय में झेला दर्द3 / 6

फिल्म 'पाकीजा' में गीता ने राज कुमार की दूसरी पत्नी की भूमिका निभाई थी. हालांकि, फिल्म में मीना कुमारी लीड रोल में थी. गीता कपूर का फिल्मी करियर बेहद कमाल का था, लेकिन एक्ट्रेस ने अपने आखिरी समय में बेहद दर्द झेला.

वृद्धाश्रम में रहना पड़ा

वृद्धाश्रम में रहना पड़ा4 / 6

गीता कपूर का अंतिम समय दर्द से भरा रहा. आखिरी समय में उन्हें वृद्धाश्रम में रहना पड़ा. गीता कपूर के बच्चों की बात करें तो उनके बेटे ने उन्हें वृद्धाश्रम में छोड़ दिया था और उसके बाद उनसे मिलने भी नहीं आया.

विज्ञापन

मारपीट का आरोप

मारपीट का आरोप5 / 6

इतना ही नहीं बल्कि एक इंटरव्यू में गीता कपूर ने बेटे पर मारपीट के आरोप भी लगाए थे. उनके मुताबिक, जब वो अपने बेटे के गलत लाइफस्टाइल का विरोध करती थी, तो वो अक्सर उनके साथ मारपीट करता था. उन्होंने यह भी कहा था कि कई बार उन्हें समय पर खाना तक नहीं दिया जाता था.

2019 में हुआ था निधन

2019 में हुआ था निधन6 / 6

गीता कपूर के मुश्किल दिनों में अशोक पंडित और रमेश तौरानी ने उनका साथ दिया, लेकिन एक्ट्रेस के मन में अपने बेटे से मिलने की इच्छा हमेशा रही, जो कभी पूरी नहीं हुई. साल 2019 में गीता कपूर का निधन हो गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन