OTT Weekend Releases: अप्रैल के तीसरे वीकेंड में मिलेगा डबल एंटरटेनमेंट, OTT पर देखें ये 7 फिल्में-सीरीज

OTT Weekend Releases: अप्रैल का तीसरे वीकेंड एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है. इस हफ्ते लेटेस्ट मूवीज से लेकर सीरीज तक ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं. इन फिल्मों और सीरीज को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इन फिल्मों और सीरीज को देखने के बाद आपका भी वीकेंड मजेदार बन जाएगा. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज शामिल हैं?

Ott weekend releases 17 April 19 April
1 / 8

विज्ञापन

टोस्टर

टोस्टर 2 / 8

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की 'टोस्टर' मूवी भी इस लिस्ट में शामिल है. 'टोस्टर' फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और राजकुमार राव के साथ-साथ अर्चना पूरन सिंह, अभिषेक बनर्जी और फराह खान भी अहम भूमिका में हैं.

विज्ञापन

अस्सी

अस्सी 3 / 8

तापसी पन्नू की 'अस्सी' भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म 17 अप्रैल को जी5 पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म की कहानी कोर्टरूम के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं तापसी पन्नू के साथ-साथ फिल्म में मोहम्मद जीशान अय्यूब लीड रोल में हैं.

रूममेट्स

रूममेट्स 4 / 8

अमेरिकन कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'रूममेट्स' 17 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है. इस फिल्म में सैडी सैंडलर और क्लो ईस्ट लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

मटका किंग

मटका किंग 5 / 8

विजय वर्मा की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'मटका किंग' को भी आप वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं. ये सीरीज 17 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देने जा रही है. इस सीरीज में विजय वर्मा के साथ-साथ कृतिका कामरा, साई ताम्हणकर और गुलशन ग्रोवर अहम भूमिका निभा रहे हैं.

दो दीवाने सहर में

दो दीवाने सहर में6 / 8

मृणाल ठाकुर और सिद्धार्थ चतुर्वेदी की 'दो दीवाने सहर में' भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म 17 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. अप्रैल के तीसरे वीकेंड पर घर बैठकर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

यूफोरिया सीजन 3

यूफोरिया सीजन 3 7 / 8

'यूफोरिया' का तीसरा सीजन जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुका है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है. इस सीजन के 8 एपिसोड्स हैं. वहीं इस सीरीज में जेंडाया लीड रोल में नजर आ रही हैं.

उस्ताद भगत सिंह

उस्ताद भगत सिंह8 / 8

पावर स्टार पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में आपको एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें पवन कल्याण के साथ-साथ श्रीलीला भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन