OTT पर देखें ये Top IMDb रेटिंग वाली 9 थ्रिलर फिल्में, 360 डिग्री घूम जाएगा दिमाग!

Top IMDb Rating Thriller Movies on OTT: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी थ्रिलर फिल्में हैं जिनकी कहानी में इतना थ्रिल और सस्पेंस हैं कि इन्हें देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा. सस्पेंस से भरी कहानियों के बाद भी इन फिल्मों को ऑडियंस ने काफी पसंद किया. इन फिल्मों को आप ओटीटी पर बिंज वॉच कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

OTT top imdb rating thriller movies
1 / 10

विज्ञापन

स्पेशल 26

स्पेशल 262 / 10

अक्षय कुमार की 'स्पेशल 26' भी इन थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8 है. वहीं आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काजल अग्रवाल और अनुपम खेर लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

एनएच 10

एनएच 103 / 10

अनुष्का शर्मा की 'एनएच 10' को भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है. वहीं अनुष्का शर्मा की ये फिल्म जी5 पर उपलब्ध है. अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म में दर्शन कुमार भी लीड रोल में हैं.

गैंग्स ऑफ वासेपुर

गैंग्स ऑफ वासेपुर4 / 10

मनोज बाजपेयी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म में भी कूट-कूटकर सस्पेंस भरा पड़ा है. वहीं ये फिल्म ऑडियंस को काफी पसंद भी आई थी. 8.2 आईएमडीबी रेटिंग वाली इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

मनोरमा: सिक्स फीट अंडर

मनोरमा: सिक्स फीट अंडर5 / 10

साल 2007 में आई ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में अभय देओल और गुल पनाग लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है. अभय देओल की ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

इत्तेफाक

इत्तेफाक6 / 10

सोनाक्षी सिन्हा, अक्षय खन्ना और सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म में भी आपको थ्रिल सीन्स देखने को मिलेंगे. 7.2 आईएमडीबी रेटिंग वाली इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फैंस को भी इये फिल्म काफी पसंद आई थी.

विज्ञापन

ट्रैप्ड

ट्रैप्ड7 / 10

साल 2016 में आई राजकुमार राव की 'ट्रैप्ड' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगी. 7.5 आईएमडीबी रेटिंग वाली इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.

13बी

13बी8 / 10

आर माधवन की ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी. 7.4 आईएमडीबी रेटिंग वाली इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं. आर माधवन के साथ इस फिल्म में नीतू चंद्रा भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

कार्तिक कॉलिंग कार्तिक

कार्तिक कॉलिंग कार्तिक9 / 10

फरहान अख्तर की 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक' में भी आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. 7.2 आईएमडीबी रेटिंग वाली इस फिल्म को देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

रत्सासन

रत्सासन10 / 10

विष्णु विशाल की इस फिल्म का नाम भी टॉप आईएमडीबी रेटिंग वाली थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में शुमार है. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है. वहीं आप इस फिल्म को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन