OTT पर डर और हंसी का तड़का, घर बैठे देखें Top 10 हॉरर-कॉमेडी फिल्में; 'भूत बंगला' जाएंगे भूल!

Top 10 Horror Comedy Movies on OTT: अगर आप भी हॉरर कॉमेडी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो OTT पर बॉलीवुड की 10 हॉरर फिल्में देख सकते हैं. इन फिल्मों के सामने आपको अक्षय कुमार की लेटेस्ट फिल्म 'भूत बंगला' भी पानी कम लगेगी. इन फिल्मों ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौनसी फिल्में शामिल हैं?

top 10 horror comedy movies
1 / 11

विज्ञापन

स्त्री

स्त्री2 / 11

साल 2018 में रिलीज हुई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ये फिल्म भी टॉप लिस्ट में शामिल है. इसमें भी आपको हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी भी देखने को मिलेगी. वहीं इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं. ये प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

भूल भुलैया

भूल भुलैया3 / 11

अक्षय कुमार और विद्या बालन की 'भूल भुलैया' भी बॉलीवुड की टॉप हॉरर कॉमेडी फिल्मों में से एक है. साल 2007 में आई इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. वहीं आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

भेड़िया

भेड़िया4 / 11

साल 2022 में रिलीज हुई वरुण धवन की 'भेड़िया' का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें वरुण धवन के साथ-साथ कृति सेनन, अमर कौशिक और अभिषेक बनर्जी लीड रोल में हैं. ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

मुंज्या

मुंज्या5 / 11

शरवरी वाघ और अभय वर्मा की 'मुंज्या' भी टॉप हॉरर कॉमेडी फिल्मों में शामिल है. इस फिल्म में शरवरी वाघ और अभय वर्मा के साथ-साथ मोना सिंह और सत्यराज भी लीड रोल में नजर आए हैं. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

स्त्री 2

स्त्री 26 / 11

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' बॉलीवुड की नंबर 1 हॉरर कॉमेडी फिल्म है. बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद ये फिल्म ओटीटी पर भी आते ही छा गई थी. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

भूल भुलैया 2

भूल भुलैया 27 / 11

कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' को भी फैंस ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ-साथ कियारा आडवाणी और तब्बू भी लीड रोल में हैं. वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

भूतनाथ

भूतनाथ8 / 11

साल 2008 में आई ये फिल्म आज भी ऑडियंस की फेवरेट है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जूही चावला और अमन सिद्दीकी लीड रोल में हैं. वहीं शाहरुख खान का भी इस फिल्म में कैमियो देखने को मिला है. ये फिल्म भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

विज्ञापन

रूही

रूही9 / 11

राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की 'रूही' को भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म में भी आपको हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी भी देखने को मिलेगी. वहीं ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. वीकेंड पर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

भूल भुलैया 3

भूल भुलैया 310 / 11

कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की ये फिल्म भी टॉप हॉरर कॉमेडी फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी के साथ-साथ विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

थामा

थामा11 / 11

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की 'थामा' भी बॉलीवुड की बेहतरीन हॉरर कॉमेडी फिल्मों में से एक है. रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना के साथ-साथ इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में हैं. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन