O Romeo’ से लेकर ‘Tu Yaa Main’ तक, इस हफ्ते OTT पर दहाड़ेंगी ये 5 फिल्में-सीरीज, नोट कर लें तारीख

आप ओटीटी पर कुछ अच्छा और नया कंटेंट तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको इस खबर में नई फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में बताएंगे, जो ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. इस लिस्ट में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर और शनाया की फिल्में भी शामिल है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

ott release
1 / 6

आज हम आपको ओटीटी पर इस हफ्ते  रिलीज होने वाली नई फिल्मों और सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप वीकेंड पर देख सकते हैं. इस लिस्ट में क्राइम-थ्रिलर और रोमांटिक फिल्में सीरीज शामिल है.  

विज्ञापन

ओ रोमियो

ओ रोमियो2 / 6

लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' का आता है. यह फिल्म 10 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी. इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी नजर आईं है. यह एक रोमांटिक क्राईम ड्रामा फिल्म है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

तू या मैं किस ओटीटी पर होगी रिलीज

तू या मैं किस ओटीटी पर होगी रिलीज3 / 6

दूसरे नंबर पर शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' मौजूद है. यह फिल्म 10 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में एक अमीर इन्फ्लुएंसर और नाला सोपारा में रील्स बनाने वाले की कहानी देखने को मिलती है.

द बॉयज सीजन 5

द बॉयज सीजन 54 / 6

तीसरे नंबर पर 'द बॉयज सीजन 5' का नाम शुमार है. इस सीरीज के पहले चार सीजन लोगों को खूब पसंद आए थे. यही कारण है कि मेकर्स सीजन 5 लेकर आए है. यह सीरीज 8 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी.

विज्ञापन

स्टार वार्स: मॉल - शैडो लॉर्ड

स्टार वार्स: मॉल - शैडो लॉर्ड5 / 6

चौथे नंबर पर 'स्टार वार्स: मॉल - शैडो लॉर्ड' का नाम मौजूद है. बता दें कि इस सीरीज को हिंदी में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 6 अप्रैल को रिलीज किया गया है.

द बिग मिस्टेक

द बिग मिस्टेक6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम 'द बिग मिस्टेक' का आता है. इस सीरीज को आप पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं. इस वेब सीरीज की कहानी की बात करें तो सीरीज में एक भाई बहन की जोड़ी को दिखाया गया है, जो क्राइम में फंस जाती है. यह सीरीज 9 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन