OTT Release This Week: अब वीकेंड की जीरो टेंशन, इस हफ्ते OTT पर आ रही ये 11 फिल्में और सीरीज, एंटरटेनमेंट की होगी झमाझम बारिश

OTT Releases This Week: यह हफ्ता OTT प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट से भरपूर है. इस हफ्ते 11 नई फिल्में और सीरीज आ रही हैं, जो एक्शन, थ्रिलर, सुपरहीरो, हॉरर और ड्रामा से भरपूर हैं. इन्हें आप अपनी वॉचिंग लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. यहां है इस हफ्ते की बेस्ट रिलीज की लिस्ट.

OTT Releases This Week
1 / 12
OTT Releases This Week

विज्ञापन

Invincible Season 4

Invincible Season 42 / 12

यह सुपरहीरो एनिमेटेड सीरीज का नया सीजन है. मार्क ग्रेसन की जिंदगी में नए खतरे आते हैं. Prime Video पर 18 मार्च से शुरू हो रही है. इसमें आपको एक्शन और इमोशन का जबरदस्त मिक्स मिलेगा. पूरी 'Invincible' सीरीज की वर्तमान IMDb रेटिंग 8.7/10 है.

विज्ञापन

Peaky Blinders: The Immortal Man

Peaky Blinders: The Immortal Man3 / 12

टॉमी शेल्बी (Cillian Murphy) की फिल्म पीकी ब्लाइंडर्स जल्द ही Netflix पर रिलीज होने वाली हैं. अगर आपको गैंगस्टर ड्रामा से जुड़ी फिल्में पसंद हैं, तो ये बेस्ट फिल्म साबित हो सकती है. Peaky Blinders: The Immortal Man (2026) की वर्तमान IMDb रेटिंग 7.7/10 है.

The Housemaid

 The Housemaid4 / 12

The Housemaid इस हफ्ते की सबसे चर्चित साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्मों में से एक है. यह फिल्म फ्रीडा मैफैडेन (Freida McFadden) के इसी नाम के बेहद लोकप्रिय बेस्टसेलिंग उपन्यास पर आधारित है. फिल्म में सिडनी स्वीनी (Sydney Sweeney) और अमांडा सेफ्राइड (Amanda Seyfried) मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 16 मार्च 2026 को Amazon Prime Video पर रिलीज हो रही है.

विज्ञापन

Climax

 Climax5 / 12

Climax (क्लाइमेक्स) एक दक्षिण कोरियाई पॉलिटिकल थ्रिलर (राजनीतिक थ्रिलर) सीरीज है, जो अपनी गंभीर कहानी और सस्पेंस के लिए चर्चा में है. यह सीरीज 16 मार्च 2026 को प्रीमियर हुई है. यह Disney+ Hotstar और Rakuten Viki पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. इसमें जाने-माने कोरियाई कलाकार जू जी-हून (Ju Ji-hoon) और हा जी-वोन (Ha Ji-won) मुख्य भूमिकाओं में हैं.

Jazz City

 Jazz City6 / 12

Jazz City (जैज़ सिटी) एक ऐतिहासिक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो आपको 1970 के दशक के पुराने कोलकाता (तब के कलकत्ता) की याद दिला सकती है. उस समय 'जैज़ म्यूज़िक' का गढ़ माना जाता था. सीरीज में उस दौर के क्लबों, संगीत और वहां छिपे अपराध की दुनिया को दिखाया गया है. यह 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है. इसे आप SonyLIV पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

Jatadhara

 Jatadhara7 / 12

Jatadhara (जटाधरा) इस हफ्ते की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, जो हॉरर, एक्शन और फैंटेसी का एक अनोखा मेल है. यह फिल्म में दक्षिण भारतीय अभिनेता सुधीर बाबू (Sudhir Babu) मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) नजर आने वाली हैं, जो इस फिल्म से अपना साउथ डेब्यू भी कर रही हैं. यह फिल्म 20 मार्च 2026 को ZEE5 पर रिलीज हो रही है.

Chiraiya

Chiraiya 8 / 12

चिरैया एक बेहद इमोशनल और सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म है, जो इस हफ्ते चर्चा में है. इसकी कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जो समाज और परिवार के दबावों को तोड़कर अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है. यह फिल्म 20 मार्च 2026 को JioHotstar पर स्ट्रीम होने वाली है.

विज्ञापन

Radioactive Emergency

Radioactive Emergency9 / 12

Radioactive Emergency (रेडियोएक्टिव इमरजेंसी) एक ब्राजीलियाई मिनी-सीरीज है, जो असल जिंदगी की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना पर आधारित है. यह सीरीज 1987 में ब्राजील के 'गोइयानिया' (Goiânia) में हुई वास्तविक परमाणु दुर्घटना (Cesium-137 accident) पर आधारित है. यह 18 मार्च 2026 को रिलीज हुई है. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

Vashikaranam

Vashikaranam10 / 12

Vashikaranam (वशीकरणम) एक डार्क सुपरनेचुरल थ्रिलर (Supernatural Thriller) सीरीज है, जो दर्शकों को प्राचीन तंत्र-मंत्र और काले जादू की रहस्यमयी दुनिया में ले जाती है. यह 16 मार्च 2026 से स्ट्रीम होना शुरू हो गई है. इसे आप SonyLIV पर देख सकते हैं. SonyLIV पर यह सोमवार से शुक्रवार रात 10:15 बजे प्रसारित की जाएगी.

विज्ञापन

Border 2

 Border 211 / 12

Border 2 इस हफ्ते की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित रिलीज है. यह 1997 की कल्ट क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जो फिर से देशभक्ति और वीरता की कहानी लेकर आई है. यह फिल्म 20 मार्च 2026 को Netflix पर डिजिटल रूप से उपलब्ध होगी.

The Society Season 2

The Society Season 212 / 12

The Society Season 2 का इंतज़ार फैंस पिछले कई सालों से कर रहे थे, और अब आखिरकार यह मिस्ट्री ड्रामा सीरीज वापसी कर चुकी है. यह सीजन 21 मार्च 2026 को रिलीज हो रहा है. आप इसे Netflix पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन