OTT Releases: 6 से 17 अप्रैल तक, OTT पर रिलीज होने जा रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल डोज!
OTT Releases This Week: ओटीटी पर 6 अप्रैल से 17 अप्रैल तक मनोरंजन का डोज मिलने वाला है. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर 7 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों और वेब सीरीज को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इनमें आपको राजकुमार राव के साथ-साथ शनाया कपूर तक की फिल्में शामिल हैं. चलिए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज शामिल है?

तू या मैं
2 / 8शनाया कपूर और आदर्श गौरव की लेटेस्ट फिल्म 'तू या मैं' भी इसी हफ्ते रिलीज हो रही है. ये फिल्म 10 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं तो अब आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं.
टोस्टर
3 / 8राजकुमार राव की 'टोस्टर' मूवी 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है. जिसके बाद से फैंस के बीच भी इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
बीफ 2
4 / 8बीफ का दूसरा सीजन 16 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है. काफी लंबे समय से फैंस को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार था. इस सीरीज में ऑस्कर आइजैक, कैरी मुलिगन, चार्ल्स मेल्टन और कैली स्पैनी लीड रोल में हैं.
द बॉयज 5
5 / 8'द बॉयज' का पांचवां सीजन और आखिरी सीजन भी रिलीज होने के लिए तैयार है. इस सीरीज का आखिरी सीजन 8 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा. वहीं फैंस को इस सीरीज का लंबे समय से इंतजार था.
तोह ती एनी फुजी
6 / 8ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म भी इसी हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को आप 10 अप्रैल को सोनी लिव पर देख सकते हैं. हालांकि ये फिल्म एक मराठी फिल्म है लेकिन आप इसे हिंदी में भी देख सकते हैं.
मटका किंग
7 / 8विजय वर्मा की अपकमिंग सीरीज 'मटका किंग' भी इस लिस्ट में शामिल है. ये सीरीज 17 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर दस्तक देने जा रही है. विजय वर्मा के साथ-साथ सीरीज में कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव और गुलशन ग्रोवर भी लीड रोल में हैं.
अस्सी
8 / 8तापसी पन्नू की अस्सी भी अप्रैल में ही ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. ये फिल्म 17 अप्रैल को जी5 पर रिलीज होगी. अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं तो ओटीटी पर इसे देखना ना भूलें.