OTT Releases: मार्च में प्राइम वीडियो पर फुल धमाका! क्राइम, सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर ये 9 फिल्में-सीरीज करेंगी एंटरटेन

OTT March Releases: मार्च का महीना ओटीटी लवर्स के लिए धमाकेदार बन गया है. शुरुआत से ही इस महीने में क्राइम से लेकर सस्पेंस से भरी फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर दस्तक दे रही हैं. वहीं प्राइम वीडियो पर भी इन सीरीज और फिल्मों का सिलसिला लगातार जारी है. अपकमिंग वीक में भी कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं और इनमें से कुछ दस्तक दे भी चुकी हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

OTT Releases prime video
1 / 10

विज्ञापन

इनविंसिबल सीजन 4

इनविंसिबल सीजन 42 / 10

'इनविंसिबल' सीरीज ऑडियंस की फेवरेट सीरीज में से एक है. इस वेब सीरीज का चौथा सीजन प्राइम वीडियो पर ही रिलीज होने को तैयार है. ये सीजन की तीन एपिसोड्स को 18 मार्च को रिलीज किया जाएगा. वहीं इसके बाद बाकी एपिसोड्स 22 अप्रैल को रिलीज होंगे.

विज्ञापन

मील टिकट

मील टिकट3 / 10

ये फिल्म 19 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. इसकी कास्ट की बात करें तो इसमें जॉर्डन, लेब्रॉन, कोबी, कैंडिस और शाक जैसे दिग्गज कलाकार हैं. वीकेंड पर फैमिली के साथ बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

ज्यूरी ड्यूटी प्रेजेंट्स: कंपनी रिट्रीट

ज्यूरी ड्यूटी प्रेजेंट्स: कंपनी रिट्रीट4 / 10

'ज्यूरी ड्यूटी प्रेजेंट्स: कंपनी रिट्रीट' एक कॉमेडी डॉक्यूमेंट्री है. ये भी 20 मार्च को स्ट्रीम होने जा रही है. इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है और अगर आप किसी हटके सीरीज के तलाश में हैं तो ये परफेक्ट है.

विज्ञापन

प्रिटी लिथल

प्रिटी लिथल5 / 10

'प्रिटी लिथल' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में आपको थ्रिल सीन्स के साथ-साथ एक्शन सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वहीं ये फिल्म 25 मार्च को प्राइम वीडियो पर दस्तक देने जा रही है. बिंज वॉच करने के लिए ये एक बेस्ट चॉइस है.

हाउस ऑफ डेविड सीजन 2

हाउस ऑफ डेविड सीजन 26 / 10

'हाउस ऑफ डेविड सीजन 2' का दूसरा सीजन 27 मार्च को रिलीज होने जा रहा है. फैंस को इस सीजन का बेसब्री से इंतजार था. वहीं अब फाइनली ये सीजन रिलीज होने जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी इसके खूब चर्चे हो रहे हैं.

विज्ञापन

डेडलॉक सीजन 2

डेडलॉक सीजन 27 / 10

'डेडलॉक' सीरीज का दूसरा सीजन भी सुर्खियों में छाया हुआ है. इस सीरीज को आप 20 मार्च को देख सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब रील्स वायरल हो रही हैं. इसमें आपको कॉमेडी, क्राइम और मिस्ट्री का भरपूर डोज मिलेगा.

एस्पिरेंट्स सीजन 3

एस्पिरेंट्स सीजन 38 / 10

प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित सीरीज 'एस्पिरेंट्स' का तीसरा सीजन रिलीज हो चुका है. इस सीरीज को भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस सीरीज की कहानी UPSC की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स पर आधारित है. बता दें ये सीरीज 13 मार्च को रिलीज हुई थी.

विज्ञापन

स्कार्पेटा

स्कार्पेटा9 / 10

ये थ्रिलर अमेरिकन सीरीज भी प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है. इस सीरीज की कहानी में आपको एक से बढ़कर एक थ्रिल सीन देखने को मिलेगा. बता दें ये सीरीज 11 मार्च को रिलीज हुई थी. वहीं आप इसे अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

यंग शर्लक

यंग शर्लक10 / 10

'यंग शर्लक' सीरीज भी बिंज वॉच करने के लिए परफेक्ट चॉइस है. ये सीरीज 4 मार्च को रिलीज हुई थी. वहीं इसे आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं और वीकेंड पर अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ घर बैठकर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन