Lock Upp से Raja Shivaji तक, इस वीकेंड OTT पर देखें ये 7 लेटेस्ट फिल्में-सीरीज; मिलेगा भरपूर मनोरंजन

OTT Latest Movies Series: इस वीकेंड ओटीटी पर एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर एक से बढ़कर एक नई फिल्में और सीरीज देखने को मिलेंगी. इन्हें आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है?

ott latest movie series
1 / 8

विज्ञापन

बाहुबली: द टॉर्चबियरर

बाहुबली: द टॉर्चबियरर2 / 8

4 एपिसोड्स की डॉक्यूमेंट्री सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. इसमें 'बाहुबली' के दौरान हुई अनकही कहानियां देखने को मिलेंगी. वहीं इसमें एस एस राजामौली, प्रभास और राणा दग्गुबाती दिखाई देंगे.

विज्ञापन

लॉकअप

लॉकअप3 / 8

फेमस रियलिटी शो 'लॉकअप' का दूसरा सीजन 27 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है. इस शो को इस बार फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. वहीं शो में टीवी और इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे नजर आएंगे.

अवतार: फायर एंड ऐश

अवतार: फायर एंड ऐश4 / 8

'अवतार: फायर एंड ऐश' जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है. वहीं रिलीज होते ही ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड भी कर रही है. वीकेंड पर फैमिली के साथ बैठकर देखने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

परफेक्ट फैमिली 2

परफेक्ट फैमिली 25 / 8

गुलशन देवैया और नेहा धूपिया स्टारर ये सीरीज भी सोनी लिव पर दस्तक दे चुकी है. इस सीरीज में फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा. वहीं सीरीज में गुलशन देवैया और नेहा धूपिया के साथ-साथ मनोज पाहवा, सीमा पाहवा और गिरिजा ओक भी लीड रोल में हैं.

राजा शिवाजी

राजा शिवाजी6 / 8

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की ये ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म सिनेमाघरों में छाने के बाद नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हो चुकी है. फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी देखने को मिलेगा. वहीं इस फिल्म को आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

अलायंस

अलायंस7 / 8

कुणाल खेमू का रियलिटी शो प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुका है. इस शो में टीवी इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे भाग लेते नजर आ रहे हैं. वहीं वीकेंड पर देखने के लिए ये शो भी परफेक्ट चॉइस है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के खूब चर्चे हैं.

गिन्नी वेड्स सनी 2

गिन्नी वेड्स सनी 28 / 8

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की ये फिल्म भी जियोहॉटस्टार पर दस्तक दे चुकी है. वहीं ये फिल्म प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है. हालांकि ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन इसके बाद भी ये ओटीटी पर आते ही छा गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन