Numerology: राजा की तरह राज करता है यह मूलांक, लेकिन अपनी पत्नी के लिए होता है दिलफेंक आशिक

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, यह मूलांक राजा की तरह राज करता है. करियर में भारी सफलता मिलने के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ में भी पत्नी के लिए किसी दिलफेंक आशिक से कम नहीं होते. आइए जानते हैं.

virat kohli mulank 5 personality traits
1 / 9
virat kohli mulank 5 personality traits

अंक ज्योतिष के अनुसार, यह मूलांक राजा की तरह राज करता है. करियर में भारी सफलता मिलने के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ में भी पत्नी के लिए किसी दिलफेंक आशिक से कम नहीं होते. आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

अंक ज्योतिष शास्त्र

अंक ज्योतिष शास्त्र2 / 9

अंक ज्योतिष शास्त्र सदियों पुराना शास्त्र है, जिसके जरिए आप व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. यह व्यक्ति के व्यवहार और स्वभाव के बारे में बता सकता है. ऐसे ही कुछ मूलांक होते हैं, जिससे जुड़े जातक किसी राजा की तरह राज्य करते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

राजा का मूलांक

राजा का मूलांक3 / 9

मूलांक 1 राजा का अंक होता है. मतलब जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 1 कहलाता है. इन पर सूर्य का प्रभाव होता है. सूर्य ग्रहों में राजा कहलाए गए हैं. इसीलिए इन जातकों के अंदर भी राजा जैसा स्वभाव देखा गया है. (Credit- Pinterest)

मूलांक 5 का कमाल

मूलांक 5 का कमाल4 / 9

लेकिन मूलांक 5 भी किसी राजा की तरह अपनी बात मनवा सकता है. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 5 कहलाता है. इन पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है. यह लोग बातचीत करने में बहुत अच्छे होते हैं, जिसकी वजह से यह राजा की तरह प्रजा पर अपना नियंत्रण कर पाते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

मूलांक 1 और मूलांक 5 में फर्क

मूलांक 1 और मूलांक 5 में फर्क5 / 9

मूलांक 1 सूर्य का अंक होता है. इसीलिए इनके अंदर तेज बहुत होता है. यह लोग जिस काम को पकड़ते हैं, उसको करके ही दम लेते हैं. वहीं मूलांक 5 अपनी वाक्यपटुता से आसानी से काम कर लेते हैं और लोगों को अपनी बातों में रिझा लेते हैं. मूलांक 1 में कई बार अहंकार पाया जाता है, जिससे उनकी पर्सनल लाइफ प्रभावित होती है. लेकिन मूलांक 5 के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं है. (Credit- Pinterest)

पार्टनर के लिए मूलांक 5

पार्टनर के लिए मूलांक 56 / 9

मूलांक 5 बुध का अंक होने के कारण बातचीत में निपुण होते हैं. इनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ बातचीत की वजह से काफी अच्छी होती है. शादी के बाद यह जातक अपने काम में सफलता पाने के साथ पत्नी के लिए किसी दिल फेंक आशिक की तरह होते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

विराट कोहली का मूलांक

विराट कोहली का मूलांक7 / 9

इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण विराट कोहली हैं. वे अपने करियर में किसी राजा की तरह सबको लीड करते हैं और काफी सफल हैं. लेकिन साथ में वे अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए किसी दिलफेंक आशिक से कम नहीं हैं. (Credit- Pinterest)

अनुष्का के लिए प्रेम

अनुष्का के लिए प्रेम8 / 9

अनुष्का शर्मा और विराट का संबंध इतना पवित्र है, कि वे शादी के इतने साल बाद भी किसी गर्लफ्रेंड ब्वायफ्रेंड की तरह रहते हैं. हाल ही में आईपीएल में उनके किसिंग सीन ने फैंस को काफी खुश कर दिया. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

Disclaimer

Disclaimer9 / 9

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन