Numerology: किताबी कीड़ा होते हैं इस मूलांक में जन्में बच्चे, ऊंचा भाग्य लेकर होते हैं पैदा, करियर में मिलती है बड़ी सफलता

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के जातक इतने पढ़ाकू होते हैं, जो उन्हें किताब से अलग नहीं होने देता. हालांकि, इस वजह से इनका करियर काफी अच्छा होता है और भाग्य भी इनका साथ देता है.

intelligent numerology
1 / 10
intelligent numerology

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के जातक इतने पढ़ाकू होते हैं, जो उन्हें किताब से अलग नहीं होने देता. हालांकि, इस वजह से इनका करियर काफी अच्छा होता है और भाग्य भी इनका साथ देता है.  

विज्ञापन

अंक ज्योतिष विद्या

अंक ज्योतिष विद्या2 / 10

अंक ज्योतिष का ज्ञान सदियों पुराना है. इसमें मूलांक का बड़ा महत्व होता है. इस अंक को जानकर आपके जीवन के बारे में कई चीजें बताईं जा सकती हैं. अगर आपको भी अपना मूलांक जानना है तो अपनी जन्मतिथि का योग करें. इससे आपका मूलांक अंक निकल आएगा. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

किताबी कीड़ा होने वाला मूलांक

किताबी कीड़ा होने वाला मूलांक3 / 10

जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 5 कहलाता है. इन पर बुध ग्रह की विशेष कृपा होती है. यह लोग थोड़े बातूनी और महफिल में जान भरने वाले होते हैं. (Credit- Pinterest)

मूलांक 5 वालों का स्वभाव

मूलांक 5 वालों का स्वभाव4 / 10

मूलांक 5 के बच्चे बचपन से ही पढ़ने-लिखने के बहुत शौकीन होते हैं. उन्हें किताबें पढ़ना बहुत अच्छा लगता है. स्कूल में ये बच्चे आमतौर पर क्लास के टॉपर या अच्छे छात्र होते हैं. उनका दिमाग बहुत तेज और जिज्ञासु होता है. वे नई-नई चीजें सीखने में आगे रहते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

चंचल स्वभाव के मालिक

चंचल स्वभाव के मालिक5 / 10

ये बच्चे एक ही जगह ज्यादा देर नहीं बैठ सकते. उन्हें घूमना-फिरना, यात्राएं करना और नई जगहें देखना बहुत पसंद होता है. इसलिए माता-पिता को इन बच्चों को ज्यादा से ज्यादा किताबें, खेल और घूमने के मौके देने चाहिए. (Credit- Pinterest)

आजाद और खुशमिजाज

आजाद और खुशमिजाज 6 / 10

मूलांक 5 वाले बच्चे बहुत स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं. वे किसी भी तरह का बंधन पसंद नहीं करते. नियम-कानून उन्हें थोड़ा बोझ लगता है. ये बच्चे हंसमुख, चंचल और बातूनी होते हैं. दोस्त बनाना इनके लिए आसान होता है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

बॉलीवुड का एक्टर

बॉलीवुड का एक्टर7 / 10

बॉलीवुड में सदी के महानायक यानी अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन का भी यही मूलांक है. वे काफी पढ़े लिखे और समझदार व्यक्ति हैं. उन्होंने कई अवसरों पर बताया कि उन्हें पढ़ना लिखना बहुत पसंद है. (Credit- Pinterest)

दीपिका पादुकोण का मूलांक

दीपिका पादुकोण का मूलांक8 / 10

इसके अलावा मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का भी मूलांक 5 ही है. वे भी पढ़ाई-लिखाई में हमेशा अच्छी रहीं और आज करियर में इतना बड़ा मुकाम हासिल किया हुआ है. वे अपनी कला और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

भाग्य देता है साथ

भाग्य देता है साथ9 / 10

मूलांक 5 वाले बच्चों का भाग्य हमेशा साथ देता है. अभिषेक बच्चन से लेकर दीपिका पादुकोण अपने अपने करियर में सफल हैं और हमेशा भाग्यशाली रहे. उन्होंने मेहनत तो की लेकिन दोस्तों के साथ उतनी मस्ती भी की. ऐसे ही मूलांक 5 के जातकों के पास भरपूर पैसा होता है. (Credit- Pinterest)

Disclaimer

Disclaimer10 / 10

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन