Numerology: 40 की उम्र पार करते ही, इस मूलांक को करियर में मिलता है बंपर उछाल, बॉलीवुड के इस एक्टर का भी है यही अंक

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक को 40 की उम्र के बाद ही सफलता मिलती है. लेकिन यह सफलता टिकाऊ होती है और हर कोई इनका सम्मान करता है. दुनिया से जाने के बाद भी इनका नाम अमर रहता है. ऐसा ही बॉलीवुड का एक एक्टर भी है.

Mulank 7 Irrfan Khan
1 / 10
Mulank 7 Irrfan Khan

विज्ञापन

अंक ज्योतिष का ज्ञान

अंक ज्योतिष का ज्ञान2 / 10

अंक ज्योतिष बहुत पुरानी विद्या है. इसके जरिए आप व्यक्ति के बारे में काफी कुछ पता लगा सकते हैं. यह आपके जीवन के कई हिस्सों के बारे में रहस्य खोलता है. इसमें मूलांक का विशेष महत्व है. इसको पर्सनालिटी नंबर भी बोलते हैं. आपकी जन्मतिथि का योग मूलांक कहलाता है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

40 साल के बाद मिलने वाली सफलता

 40 साल के बाद मिलने वाली सफलता3 / 10

कुछ मूलांक को 40 की उम्र के बाद ही सफलता मिलती है. ये सफलता काफी ठोस होती है. इस सफलता के मिलने पर आपका हर कोई सम्मान करता है. दुनिया से जाने के बाद भी आपका नाम अमर रहता है. इस तरह का मूलांक इस बॉलीवुड एक्टर का भी था, जो जाने के बाद भी आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. (Credit- Pinterest)

मूलांक 7 का प्रभाव

मूलांक 7 का प्रभाव4 / 10

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 7 कहलाता है. इन लोगों पर केतु ग्रह की विशेष कृपा होती है. इनको दुनियादारी से ज्यादा मतलब नहीं होता. साथ ही इन लोगों को आध्यात्म की तरफ ज्यादा झुकाव होता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जीवन में इन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

मूलांक 7 का स्वभाव

मूलांक 7 का स्वभाव5 / 10

मूलांक 7 पर केतु का प्रभाव होने के कारण, इन जातकों के अंदर गहराई, शोध और आध्यात्मिकता पाई जाती है. इस अंक के लोग स्वभाव से बहुत गंभीर और शांत होते हैं. वे किसी भी काम को ऊपर-ऊपर से करने के बजाय उसकी गहराई में जाना पसंद करते हैं. यही कारण है कि उन्हें सफलता मिलने में थोड़ा समय लगता है. (Credit- Pinterest)

देर में सफलता मिलना

देर में सफलता मिलना6 / 10

अंक ज्योतिष के विशेषज्ञों का मानना है कि मूलांक 7 वाले लोगों का भाग्योदय अक्सर 38 से 42 वर्ष की आयु के बीच होता है. इस उम्र तक आते-आते उनके पास अनुभव का भंडार होता है और केतु की सकारात्मक ऊर्जा उन्हें सही दिशा में ले जाती है. 40 के बाद इन्हें न केवल आर्थिक लाभ मिलता है, बल्कि समाज और कार्यक्षेत्र में भारी सम्मान भी प्राप्त होता है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

इरफान खान का मूलांक 7

इरफान खान का मूलांक 77 / 10

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान का भी मूलांक 7 है. उनका जन्म 7 जनवरी, 1967 को हुआ था, इसीलिए उन पर केतु ग्रह का प्रभाव था. उन्होंने भी अपने करियर में सफलता 40 के बाद पाई थी. लेकिन इससे उन्हें सिर्फ धन लाभ ही नहीं बल्कि लोगों का भरपूर प्यार भी मिला. (Credit- Pinterest)

नाम में किया बदलाव

नाम में किया बदलाव8 / 10

उनके मूलांक ने तो उन्हें सुपरस्टार बना ही दिया था. इसी के साथ उन्होंने अपने नाम में बदलाव किए थे. उन्होंने अपने नाम में एक्स्ट्रा R जोड़ा. इस बदलाव से उन्हें करियर में काफी लाभ मिला. बता दें कि इरफान का झुकाव आध्यात्म में भी था. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

मरने के बाद भी अमर

मरने के बाद भी अमर9 / 10

इरफान खान की मृत्यु हो चुकी है. फिर भी आज भी उनका नाम उतना ही सम्मान और प्रेम से लिया जाता है. लेट सफलता मिलने के बाद भी उनका काम हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक हर जगह देखा जाता है. आज भी कई नए एक्टर्स के मन में ख्वाहिश है कि काश! वे एक बार इरफान साहब के साथ काम कर पाते. लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है. (Credit- Pinterest)

Disclaimer

Disclaimer10 / 10

यह लेख ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारियों की मदद से लिखा गया है. News24 इसमें बताए गए तथ्यों की पुष्टी नहीं करता. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन