Numerology: शनिदेव के कारण 30 की उम्र के बाद भारी सफलता पाता है यह मूलांक, फिल्म 'धुरंधर' के इस एक्टर का भी यही है अंक

Akshay Khanna Mulank: व्यक्ति का मूलांक उसके स्वभाव और भविष्य में आने वाली सफलताओं और विफलताओं के बारे में खुलकर बताता है. शनिदेव के प्रभाव से इस मूलांक को शुरुआत में संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन फिर उसे भारी सफलता मिलती है.

Akshaye Khanna Mulank analysis
1 / 11
Akshaye Khanna Mulank analysis

विज्ञापन

2 / 11

अंक ज्योतिष सदियों पुराना ज्ञान है. इसे समझकर आप व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में भी जान सकते हैं. यह आपकी जन्मतिथि से जुड़ा हुआ होता है. आपके बर्थडे डेट का योग मूलांक अंक बताता है. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

3 / 11

इन्हीं मूलांकों में एक मूलांक शनिदेव को सबसे प्यारा होता है. शनिदेव नियम और अनुशासन के पक्के होते हैं, इसीलिए अपने जातकों को भी वैसा ही बनाने का प्रयास करते हैं. इसके लिए वे शुरुआत में इस जातकों को कई कठिनायां देते हैं, जिससे उभरकर जातक शनिदेव के रास्ते पर चलते हैं. (Credit- Printerest)

4 / 11

जिन भी जातकों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 8 कहलाता है. इस मूलांक पर शनिदेव की बड़ी कृपा होती है. इस मूलांक के जातकों को 30 के बाद बड़ी सफलता मिलती है. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

5 / 11

मूलांक 8 वाले लोग बहुत मेहनती, अनुशासित और जिम्मेदार होते हैं. ये गंभीर स्वभाव के होते हैं और छोटी-छोटी बातों में भी गहराई से सोचते हैं. जीवन की शुरुआत में इनके सामने बहुत संघर्ष आते हैं. नौकरी, पढ़ाई या बिजनेस में रुकावटें आती हैं. कई बार लोग निराश भी हो जाते हैं. शनि देव पहले कड़ी परीक्षा लेते हैं. (Credit- Printerest)

6 / 11

साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव भी इनके जीवन में संघर्ष बढ़ाता है. लेकिन ये लोग हार नहीं मानते. धैर्य रखकर मेहनत करते रहते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 8 वालों को असली सफलता 30 साल की उम्र के बाद मिलती है. खासकर 30 से 35 साल के बीच बड़ा बदलाव आता है. शनि की कृपा से अचानक किस्मत चमक जाती है. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

7 / 11

करियर में उछाल आता है, पैसा आता है और समाज में सम्मान मिलता है. पहले के संघर्ष खत्म हो जाते हैं और जीवन में धन-दौलत के नए रास्ते खुलते हैं. शनि देव देर से देते हैं, लेकिन बहुत मजबूती से देते हैं. इसलिए ये लोग 30 के बाद अमीर और कामयाब बन जाते हैं. (Credit- Printerest)

8 / 11

फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना ने बहुत दमदार भूमिका निभाई है. उनकी परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है. अक्षय खन्ना का जन्म 28 मार्च 1975 को हुआ. उनकी जन्म तिथि से मूलांक 1 (सूर्य) बनता है, लेकिन पूरे जन्म वर्ष का योग 8 (शनि) देता है. इसीलिए शनि का प्रभाव इन पर मजबूत है. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

9 / 11

उनके करियर में भी शुरुआत में उतार-चढ़ाव आए, लेकिन अब धुरंधर जैसी फिल्म से वे फिर से चमक रहे हैं. यह शनि की कृपा का ही नतीजा है कि 30 के बाद उनकी सफलता बढ़ी. आज हर तरफ उनके ही चर्चे हैं. हर कोई उनकी कला और संयम की बात करता है. लेकिन यह सब शनि का प्रभाव है. (Credit- Printerest)

10 / 11

अगर आपको भी शनिदेव की कृपा पानी है तो मूलांक 8 वाले लोगों को शनिवार को शनि मंत्र जपना चाहिए. काले तिल, सरसों का तेल और काले कपड़े दान करने से शनि प्रसन्न होते हैं. धैर्य और मेहनत कभी न छोड़ें क्योंकि शनि देव इसी चीज को आपके अंदर स्थापित करके बड़ा इनाम देना चाहते हैं. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

11 / 11

Disclaimer: यह लेख ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारियों की मदद से लिखा गया है. News24 इसमें बताए गए तथ्यों की पुष्टी नहीं करता. (Credit- Printerest)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन