Numerology: अप्सरा जैसी सुंदर होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, मगर प्यार में खोटी होती है किस्मत, 90s की इस एक्ट्रेस का भी है यही नंबर

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक की लड़कियों का भाग्य प्यार में मामले में बड़ा खोटा होता है. अप्सरा जैसी खूबसूरती के बावजूद भी उन्हें प्यार नहीं मिलता.

astrology and relationships
1 / 8
astrology and relationships

इस मूलांक से बॉलीवुड की कुछ बेहद खूबसूरत एक्ट्रेसेस ताल्लुक रखती हैं, जो अप्सरा जैसी खूबसूरती पाने के बाद भी प्यार में मात खाती रहीं. आइए जानते हैं इस खास मूलांक के बारे में.  

विज्ञापन

अंक ज्योतिष शास्त्र

 अंक ज्योतिष शास्त्र2 / 8

अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति के जीवन में आने वाले हर नंबर का उसके आसपास में घट रही घटनाओं से सीधा संबंध होता है. आप इन अंकों से किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में तुरंत जान सकते हैं.

विज्ञापन

कौन सा है नंबर?

कौन सा है नंबर?3 / 8

जिन लोगों का मूलांक 6, 15 या 24 तारीख को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 6 कहलाता है. इन लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है. इन मूलांक से संबंध रखने वाली लड़कियां बेहद खूबसूरत होती हैं.

बॉलीवुड की हसीनाएं

बॉलीवुड की हसीनाएं4 / 8

इसी मूलांक से मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, रवीना टंडन जैसी बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं, जिनकी लव लाइफ काफी चैलेंजिंग रही है. यह सभी अभिनेत्रियां सुंदरता, कला और रोमांस की देवियां है. फिर इनकी लव लाइफ काफी सुर्खियों में रही.

विज्ञापन

करिश्मा कपूर का जन्म

करिश्मा कपूर का जन्म5 / 8

करिश्मा कपूर बॉलीवुड की बेहद वर्सटाइल एक्ट्रेस हैं. बेहद खूबसूरत होने के साथ साथ काफी टेलेंटेड भी हैं. फिर भी उनकी लव लाइफ काफी अजीबो-गरीब रही. दरअसल, करिश्मा का जन्म 25 जून को हुआ, इस हिसाब से उनका मूलांक 7 हुआ. लेकिन उनकी कुंडली में शुक्र की दशा अच्छी होने के कारण उन्हें सुदंरता और फेम दोनों मिला. लेकिन मूलांक 7 केतु का होता है. इसीलिए केतू के प्रभाव को कारण उन्हें अपनी शादी में अलगाव देखना पड़ा. आज वे सिंगल मदर के रूप में अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही हैं.

रवीना टंडन का जन्म

 रवीना टंडन का जन्म6 / 8

रवीना का जन्म भी 26 अक्तूबर को हुआ है, इस लिहाज से उनका मूलांक 8 हुआ. मूलांक 8 शनिदेव का प्रिय अंक होता है. इसका मतलब इन जातकों को कोई भी चीज आसानी से नहीं मिलती. शुक्र की अच्छी दशा होने के कारण इनके पास सुंदरता तो आई, लेकिन मूलांक 8 के प्रभाव के कारण इन्हें प्यार ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. अक्षय कुमार से ब्रेकअप के बाद इनके जीवन में कई बदलाव आए और सीखें मिलीं.

विज्ञापन

प्यार में खोटी किस्मत

प्यार में खोटी किस्मत7 / 8

बता दें कि ये लड़कियां स्वभाव से बेहद केयरिंग और रोमांटिक होने के बावजूद, अक्सर प्यार में धोखा या अनबन का सामना करती हैं. इसका बड़ा कारण यह है कि ये पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीदें रख लेती हैं या खुद को भूलकर सामने वाले पर सब कुछ लुटा देती हैं, जिससे इन्हें मानसिक तनाव मिलता है.

Disclaimer

Disclaimer8 / 8

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन