फिर लौट रहा लंबी फिल्मों का दौर? 'धुरंधर 2' ही नहीं, इन 10 फिल्मों का भी रहा हद से ज्यादा रन टाइम

Bollywood Movies Long Run Time: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज का इंतजार खत्म होने जा रहा है. फिल्म को 19 मार्च यानी कि एक दिन के बाद ही ईद के मौके पर रिलीज किया जा रहा है.

Bollywood Movies Long Run Time
1 / 11
Bollywood Movies Long Run Time

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कमाल का प्रदर्शन किया है. कहा जा रहा है कि ये इंडिया में पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर सकती है. इसके साथ ही फिल्म का रन टाइम भी काफी सुर्खियों में बना हुआ है, जो कि 3 घंटे 49 मिनट का हो गया है. लेकिन ये कोई पहली या दूसरी फिल्म नहीं है, जिसका इतना लंबा रन टाइम है. इसमें 'एनिमल' से 'संगम' और 'एलओसी कारगिल' जैसी फिल्में शामिल हैं. लेकिन आज कल बढ़ते रन टाइम को देखकर लगता है कि जैसे लंबी फिल्मों का दौर वापस से लौट रहा है.

विज्ञापन

धुरंधर

धुरंधर2 / 11

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' का रन टाइम भी काफी लंबा था. इस फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 34 मिनट था, जिसे 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसने दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था.

विज्ञापन

एनिमल

एनिमल3 / 11

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' भी सबसे लंबी मूवीज में से एक है. इसका रन टाइम 3 घंटे 21 मिनट का था. हालांकि, बताया जाता है कि ये फिल्म और भी लंबी होने वाली है. इसके सेकंड पार्ट 'एनिमल पार्क' की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.

संगम

संगम4 / 11

राज कपूर और वैयजंती माला का फिल्म 'संगम' भी इंडस्ट्री की सबसे लंबी फिल्मों में से एक है. इसे साल 1964 में रिलीज किया गया था और इसका रन टाइम 3 घंटे 58 मिनट का रहा था. यानि कि ये लगभग 4 घंटे की फिल्म थी.

विज्ञापन

मेरा नाम जोकर

मेरा नाम जोकर5 / 11

राज कपूर की एवरग्रीन और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मेरा नाम जोकर' भी लंबी फिल्मों में से एक है. इसका रन टाइम 4 घंटे 15 मिनट रहा था.

शोले

शोले6 / 11

धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' को 1975 में रिलीज किया गया था और इसका रन टाइम भी काफी चर्चा में रहा था. फिल्म 3 घंटे 24 मिनट लंबी थी.

विज्ञापन

हम आपके हैं कौन

हम आपके हैं कौन7 / 11

सलमान खान और माधुरी दिक्षित स्टारर फिल्म 'हम आपके हैं कौन' एक फैमिली ड्रामा मूवी थी, जिसका रन टाइम 3 घंटे 26 मिनट था. इसमें दोनों की केमिस्ट्री को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं.

हे राम

हे राम8 / 11

साउथ एक्टर कमल हासन की फिल्म 'हे राम' भी लंबी फिल्मों में से एक है. इसका रन टाइम 3 घंटे 36 मिनट का था.

विज्ञापन

मोहब्बतें

मोहब्बतें9 / 11

अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म 'मोहब्बतें' फिल्म इंडस्ट्री की यादगार रोमांटिक ड्रामा में से एक है. इसका रन टाइम 3 घंटे 36 मिनट था.

LOC Kargil

LOC Kargil10 / 11

जेपी दत्ता की वॉर ड्रामा फिल्म 'एलओसी कारगिल' को सबसे लंबी फिल्म बताया जाता है, जिसका रन टाइम 4 घंटे 15 मिनट का था. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी.

विज्ञापन

जोधा अकबर

जोधा अकबर11 / 11

इसके साथ ही इस लिस्ट में एक नाम 'जोधा अकबर' का भी है, जिसमें ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय ने लीड रोल प्ले किया था. इसका रन टाइम 3 घंटे 33 मिनट था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन