7,00,00,000 करोड़ की मालकिन है बॉलीवुड की ये अदाकार, कभी बच्चन परिवार से जुड़ा था नाम, आज 44 की उम्र में भी हैं सिंगल

Nimrat Kaur Life: बॉलीवुड की ये हसीना 7-15 करोड़ की मालकिन है. उनकी मेहनत और संघर्ष की कहानी जानकर लोग हैरान रह जाएंगे. उन्होंने 44 साल की उम्र में भी अभी तक शादी नहीं की है. बता दें कि कुछ समय पहले उनका नाम बच्चन परिवार के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ जुड़ा था.

Nimrat Kaur
1 / 9
Nimrat Kaur

विज्ञापन

बॉलीवुड की हसीनाएं

बॉलीवुड की हसीनाएं2 / 9

बॉलीवुड की चकाचौंध दुनिया के पीछे कई गहरे राज छुपे हुए हैं. इन हसीनाओं की दुनिया बाहर से बड़ी खूबसूरत लगती है, लेकिन अंदर से कई संघर्ष छिपे होते हैं. ऐसी ही हसीना, जिसने सिनेमा की दुनिया में तो बड़ा नाम कमाया लेकिन पर्सनल लाइफ हमेशा संघर्षों से भरी रही. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

निम्रत कौर

निम्रत कौर3 / 9

निम्रत कौर बॉलीवुड की एक खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं. उनकी मेहनत और संघर्ष की कहानी बहुत प्रेरणादायक है. आज वे 44 साल की उम्र में भी सिंगल हैं और अपनी जिंदगी को पूरी आजादी से जी रही हैं. कुछ खबरों में उनकी नेट वर्थ करीब 7 से 15 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. (Credit- Pinterest)

बचपन और शुरुआती संघर्ष

बचपन और शुरुआती संघर्ष4 / 9

निम्रत कौर का जन्म 13 मार्च 1982 को राजस्थान के पिलानी में हुआ था. वे एक सिख परिवार से हैं. उनके पिता भारतीय सेना के अधिकारी थे, लेकिन 1994 में आतंकवादियों ने उनका अपहरण कर हत्या कर दी थी. इस दुख ने निम्रत को बहुत मजबूत बनाया. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

फिल्मों की दुनिया में आईं

फिल्मों की दुनिया में आईं5 / 9

निम्रत ने दिल्ली में पढ़ाई के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में डिग्री ली. शुरुआत में वे मॉडलिंग करती थीं और कई विज्ञापनों में नजर आईं. इसके बाद फिल्मों में आने से पहले उन्हें 85-90 बार ऑडिशन में रिजेक्शन का सामना करना पड़ा. कई बार मां को फोन कर रोती थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. (Credit- Pinterest)

इस फिल्म ने बदली जिंदगी

इस फिल्म ने बदली जिंदगी6 / 9

इस मुश्किल दौर ने 2013 में फिल्म "द लंचबॉक्स" से सबका ध्यान खींचा. इस फिल्म ने दुनिया भर में बहुत सराहना पाई. फिर "एयरलिफ्ट", "द फैमिली मैन" वेब सीरीज और "दसवी" जैसी फिल्मों में उन्होंने अच्छा काम किया. वे हॉलीवुड और अमेरिकी टीवी में भी काम कर चुकी हैं. उनकी एक्टिंग की वजह से वे ग्लोबल स्तर पर जानी जाती हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

बचपन परिवार से जुड़ा नाम

 बचपन परिवार से जुड़ा नाम7 / 9

कुछ समय पहले निम्रत का नाम बच्चन परिवार से जोड़ा गया था. "दसवी" फिल्म के दौरान अभिषेक बच्चन के साथ उनके लिंकअप की अफवाहें फैलीं. अमिताभ बच्चन ने उन्हें एक पत्र भी लिखा था. लेकिन ये सिर्फ अफवाहें थीं. बच्चन परिवार ने इन खबरों को साफ तौर पर गलत बताया. (Credit- Pinterest)

निम्रत की सिंगल लाइफ

निम्रत की सिंगल लाइफ8 / 9

44 साल की उम्र में निम्रत अभी भी सिंगल हैं. वे रिलेशनशिप में नहीं हैं और अपनी जिंदगी को खुशी से जी रही हैं. वे कहती हैं कि उम्र और रिलेशन स्टेटस से सफलता या ग्रेस का कोई लेना-देना नहीं. उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल, अच्छी कारें और घर सब उनकी मेहनत का नतीजा हैं.(Credit- Pinterest)

विज्ञापन

मेहनत और हिम्मत से जिंदगी जीना

मेहनत और हिम्मत से जिंदगी जीना9 / 9

निम्रत ने अपनी अभी तक की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे. पिता को खोने का दर्द आज भी उनके मन में है. लेकिन खुद को मजबूत बनाकर उन्होंने खुद को साबित किया. अभिषेक बच्चन के साथ लिंकअप खबरों में किसी प्रकार का रिएक्शन ना देकर उन्होंने मैच्योर रिएक्शन दिया. (Credit- Pinterest)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन