बॉक्स ऑफिस और ओटीटी पर इस शुक्रवार मचेगा महा-गदर, फैंस की मोस्ट अवेटेड 10 फिल्मों में से 4 एक साथ होंगी रिलीज

New Movie Releases: शुक्रवार को ओटीटी पर ये 4 फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं. हालांकि, जुलाई में दर्शकों को अन्य मजेदार फिल्मों और सीरीजों का बेसब्री से इंतजार है. आइए जानते हैं.

New Movie Releases
1 / 6
New Movie Releases

आने वाला शुक्रवार यानी 10 जुलाई 2026 ओटीटी लवर्स के लिए काफी महत्वपूर्ण है. फैंस की मोस्ट अवेटेड फिल्में और सीरीज एकसाथ रिलीज होने वाली हैं. इनमें कॉमेडी, इंटेंस कोर्टरूम ड्रामा, रोमांटिक-थ्रिलर और रीजनल सिनेमा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा.  

विज्ञापन

धमाल 4

धमाल 42 / 6

अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफ़री की ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फ्रेंचाइजी की यह चौथी किस्त धमाल 4 सिनेमाघरों में 10 जुलाई 2026 को रिलीज हो रही है. इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित इस एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश होने की पूरी उम्मीद है.

विज्ञापन

इक्का

इक्का3 / 6

सनी देओल और अक्षय खन्ना की जोड़ी लगभग 30 साल बाद इस दमदार लीगल थ्रिलर कोर्टरूम ड्रामा के जरिए स्क्रीन पर वापसी कर रही है. सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इक्का फिल्म का प्रीमियर सीधे नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 10 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है. इसमें सनी देओल एक बेहद ईमानदार वकील के रोल में नजर आएंगे.

इधयम मुरली

इधयम मुरली 4 / 6

साउथ सिनेमा के दीवानों के लिए यह एक बहुप्रतीक्षित तमिल रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है. अथर्वा मुरली और फहाद फासिल स्टारर इधयम मुरली वन-साइडेड लव स्टोरी (एकतरफा प्यार) की एक अनोखी कहानी बयां करेगी. फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

तुला पाहता

तुला पाहता5 / 6

मराठी सिनेमा प्रेमियों के लिए मयूरा प्रधान द्वारा निर्देशित तुला पाहता (Tula Pahta) एक दिल को छू लेने वाली म्यूजिकल-रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. यह फिल्म एक म्यूजिक कंपोजर और चेस ग्रैंडमास्टर के बीच समाज की परवाह किए बिना साथ रहने की खूबसूरत कहानी दिखाती है. यह फिल्म 10 जुलाई 2026 सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

अन्य फिल्में रिलीज होगी

अन्य फिल्में रिलीज होगी6 / 6

इन फिल्मों के अलावा शुक्रवार के बाद टॉक्सिक, इंद्रजाल, आवारापन 2, दस्तार, भूतं भय्यम, डीसी जैसी फिल्में भी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. अगर आप फिल्में या सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो इन फिल्मों और सीरीजों के नाम नोटिस कर लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन