Netflix पर छाईं ये 10 फिल्में, नंबर 3 वाली 7 साल पहले हुई थी रिलीज; देखें लिस्ट में कौन-कौन?
Netflix Top 10 Trending Movies: नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इनमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्में शामिल हैं. वहीं इस लिस्ट में एक फिल्म ऐसी भी है जो 7 साल पहले रिलीज हुई थी और ये फिल्म आज भी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

भूत बंगला
2 / 11अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ वामिका गब्बी, राजपाल यादव और परेश रावल लीड रोल में हैं.
मां बहन
3 / 11माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की ये कॉमेडी थ्रिलर फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी के साथ-साथ धरना दुर्गा और रवि किशन भी लीड रोल में हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
कलंक
4 / 11आलिया भट्ट और वरुण धवन स्टारर ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. खास बात ये है कि ये फिल्म 7 साल पहले रिलीज हुई थी और आज भी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी लीड रोल में हैं.
29
5 / 11ये तमिल रोमांटिक ड्रामा फिल्म नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म की कहानी 'सथ्या' के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विधु, प्रीति असरानी, मास्टर महेंद्रन और शेहनाज फातिमा लीड रोल में हैं.
कारा
6 / 11धनुष की 'कारा' भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें धनुष के साथ-साथ ममिता बैजू, सूरज वेंजारामूडु, जयराम और के एस रविकुमार लीड रोल में हैं.
ऑफिस रोमांस
7 / 11जेनिफर लोपेज स्टारर ये रोमांटिक फिल्म भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं फिल्म में जेनिफर लोपेज के साथ-साथ ब्रेट गोल्डस्टीन भी लीड रोल में हैं.
कर्तव्य
8 / 11सैफ अली खान स्टारर ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इस फिल्म में क्राइम थ्रिलर के सीन्स कूट-कूटकर भरे हैं. फिल्म में सैफ अली खान के साथ-साथ संजय मिश्रा, रसिका दुग्गल और जाकिर हुसैन भी मुख्य भूमिका में हैं.
मेग 2 द ट्रेंच
9 / 11हॉलीवुड की ये साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें जेसन स्टैथम, वू जिंग, सोफिया काई, क्लिफ कर्टिस और पेज कैनेडी लीड रोल में हैं. ये सीरीज 8वें नंबर पर छाई हुई है.
द नन 2
10 / 11ये हॉरर थ्रिलर फिल्म नेटफ्लिक्स पर 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म के हॉरर सीन्स देखकर आपकी रूह कांप उठेगी. वहीं फिल्म में तैसा फार्मिगा, जोनास ब्लोकेट, स्टॉर्म रीड और अन्ना पॉपलवेल मुख्य भूमिका में हैं.
गॉडजिला एक्स कोंग द न्यू एम्पायर
11 / 11हॉलीवुड की ये एक्शन फिल्म भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. 1 घंटा 55 मिनट की ये फिल्म 10वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इस फिल्म में केली हॉटल, रेबेका हॉल और डैन स्टीवंस लीड रोल में हैं.