Netflix पर आते ही पहले नंबर पर छाई 2 घंटे 5 मिनट की फिल्म, झूठ और कंजूसी के बीच फंसी कहानी!

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर नई और पुरानी फिल्में और सीरीज छाई हुई हैं. इन फिल्मों और सीरीज को आप अपने वीकेंड पर घर बैठकर देख सकते हैं. वहीं ट्रेंडिंग लिस्ट में एक फिल्म ऐसी है जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगी है. 2 घंटे 5 मिनट की इस फिल्म में आपको भरपूर कॉमेडी का डोज मिलेगा. चलिए आपको भी फिल्म के बारे में डिटेल में बताते हैं.

toaster movie trending on netflix
1 / 8

विज्ञापन

क्या है फिल्म का नाम?

क्या है फिल्म का नाम?2 / 8

नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म का नाम Toaster है. राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की इस फिल्म में आपको कॉमेडी की डोज मिलेगी. 15 अप्रैल को रिलीज हुई ये फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्म बन गई है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 8

फिल्म की कहानी कंजूस आदमी रमाकांत के इर्द-गिर्द घूमती है. रमाकांत एक शादी में जाता है और वहां जिसकी शादी हो रही होती है उसे गिफ्ट में टोस्टर देता है. कहानी पहले नॉर्मल ही चल रही होती है, जहां रमाकांत और उसकी पत्नी शिल्पा की कहानी को दिखाया जाता है.

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 8

रमाकांत जिस जोड़े को शादी में टोस्टर देता है वो शादी अगले ही दिन टूट जाती है. जिसके बाद रमाकांत उस टोस्टर को वापस पाने का मन बना लेता है. अपने टोस्टर को वापस पाने के चक्कर में रमाकांत और उसकी पत्नी शिल्पा मर्डर की घटना में फंस जाते हैं.

विज्ञापन

फिल्म में हैं मजेदार सीन्स

फिल्म में हैं मजेदार सीन्स5 / 8

कहानी में ट्विस्ट आते ही कई अजीबो गरीबी घटनाएं देखने को मिलती हैं. जहां एक तरफ रमाकांत टोस्टर को लेने के लिए हाथ-पैर मार रहा होता है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस केस से कैसे निकला जाए, ये भी सोचता रहता है. इस बीच कई मजेदार सीन्स आते हैं जिन्हें देखकर चेहरे पर हंसी आ जाती है.

क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस

क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस6 / 8

फिल्म के क्लाइमैक्स में ही असली सस्पेंस छुपा है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कहानी में आगे क्या ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं और रमाकांत इन मुश्किलों से बाहर निकल पाता है या नहीं, ये सब जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.

विज्ञापन

'टोस्टर' मूवी की स्टार कास्ट

'टोस्टर' मूवी की स्टार कास्ट7 / 8

'टोस्टर' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें इसमें राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा के साथ-साथ फराह खान, अर्चना पूरन सिंह, उपेन्द्र लिमये, अभिषेक बनर्जी और जितेंद्र जोशी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया है.

'टोस्टर' मूवी की IMDb रेटिंग

'टोस्टर' मूवी की IMDb रेटिंग8 / 8

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो राजकुमार राव की इस फिल्म को 4.8 रेटिंग मिली है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के कई फनी सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म एक परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन