Netflix पर आते ही छाई 8.3 IMDb रेटिंग वाली ये सीरीज, इमरान हाशमी की क्राइम थ्रिलर को भी छोड़ा पीछे
Netflix Trending Web Series: नेटफ्लिक्स पर नई और पुरानी वेब सीरीज ट्रेंड हो रही हैं. इस ट्रेंडिंग लिस्ट में एक सीरीज ऐसी है जिसने नेटफ्लिक्स पर अभी दस्तक दी है और इसने आते ही इमरान हाशमी की क्राइम थ्रिलर 'तस्करी' की पीछे छोड़ दिया है. वहीं अब इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग भी 8.3 है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं.

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज
2 / 8नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इस सीरीज का नाम 'वन पीस' है. 2 सीजन वाली इस वेब सीरीज में आपको एडवेंचर देखने को मिलेगा. वहीं इस वेब सीरीज को सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जा रहा है.
पहला सीजन कब हुआ था रिलीज?
3 / 8'वन पीस' वेब सीरीज का पहला सीजन साल 2023 में रिलीज हुआ था. सोशल मीडिया पर भी ये सीरीज आते ही छा गई थी. इस सीरीज के मीम्स भी बने थे जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया.
'टॉप 5' पर ट्रेंड हो रही 'वन पीस'
4 / 8वहीं अब हाल ही में 'वन पीस' का दूसरा सीजन रिलीज किया गया है. इस सीरीज ने आते ही नेटफ्लिक्स पर धाक जमा ली है. ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर टॉप 5 पर ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.
इमरान हाशमी की सीरीज को छोड़ा पीछे
5 / 8नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही इस सीरीज ने इमरान हाशमी की लेटेस्ट वेब सीरीज 'तस्करी' को पीछे छोड़ दिया है. जबकि इमरान हाशमी की भी इस सीरीज को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था, इसके बावजूद 'वन पीस' 'तस्करी' से आगे निकल गई है.
'वन पीस' की आईएमडीबी रेटिंग
6 / 8'वन पीस' टॉप IMDb रेटिंग वाली वेब सीरीज में शामिल है. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 8.3 की रेटिंग मिली है. अगर आप भी ऐसी सीरीज देखने के शौकीन हैं, जिनमें एडवेंचर देखने को मिले तो इस सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें.
सीरीज की कहानी
7 / 8'वन पीस' की कहानी समुद्री डाकू मंकी डी लुफी के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं सीरीज की कहानी में उस समुद्री डाकू की लाइफ में आए उतार-चढ़ाव के बारे में देखने को मिलता है. सीरीज के सीन्स इतने शानदार है कि आप इन सीन्स के फैन हो जाएंगे.
'वन पीस' की स्टारकास्ट
8 / 8नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें इनाकी गोडॉय, मैकेन्यू, एमिली रूड, जैकब रोमेरो, टैज स्काइलर, जेफ वार्ड, मॉर्गन डेविस और विंसेंट रेगन लीड रोल में नजर आए हैं. इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से सीरीज में चार चांद लगा दिए.