Netflix पर भारत में ट्रेंड कर रहीं ये 7 फिल्में, एक तो रिलीज होते ही बनी नंबर 1

Netflix Trending Movies in India: नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में ऐसी हैं जो ट्रेंड कर रही हैं. इन ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में नई और पुरानी फिल्में शामिल हैं. वहीं एक फिल्म तो ऐसी है जो हाल ही में रिलीज हुई और ये पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. चलिए नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं.

netflix trending movies (3)
1 / 8

विज्ञापन

2 / 8

कोंकणा सेन शर्मा की Accused हाल ही में रिलीज हुई है. वहीं ये फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा के साथ-साथ प्रतिभा रांटा भी लीड रोल में हैं. सोशल मीडिया पर भी ये फिल्म छाई हुई है.

विज्ञापन

3 / 8

रणवीर सिंह की Dhurandhar भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. सिनेमाघरों में छाने के बाद ये फिल्म ओटीटी पर भी ट्रेंड कर रही है. फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त भी लीड रोल में हैं.

4 / 8

Firebreak भी नेटफ्लिक्स पर भारत में छाई हुई है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें बेलेन कुएस्टा, एनरिक औकर और जोकिन फुर्रिएल लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

5 / 8

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की Padmaavat भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. 2018 में रिली हुई इस फिल्म को अभी भी ऑडियंस का प्यार मिल रहा है. फिल्म में शाहिद कपूर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं.

6 / 8

धनुष और कृति सेनन की Tere Ishk Mein भी नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी. वहीं धनुष और कृति सेनन की केमिस्ट्री को भी फैंस ने खूब पसंद किया.

विज्ञापन

7 / 8

आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की Dum Laga Ke Haisha भी भारत में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म की कहानी इतनी बेहतरीन है कि आप इसे अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं.

8 / 8

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की De De Pyaar De 2 भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म में आपको रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का भी डोज मिलेगा. वहीं फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ-साथ आर माधवन भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन