
1 / 7
Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इस ट्रेंडिंग लिस्ट में एक फिल्म ऐसी है जो रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' को पीछे छोड़ दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हुई फिल्म

2 / 7
नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म का नाम 'यूथ' है. केन करुणास और सूरज वेंजरामुडु स्टारर इस फिल्म को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है, ये ही वजह है कि ये रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा रही है.
फिल्म की कहानी

3 / 7
केन करुणास की इस ट्रेंडिंग फिल्म की कहानी प्रवीण नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में प्रवीण की स्कूल लाइफ से लेकर किशोरावस्था तक की कहानी को बताया गया है. इस दौरान प्रवीण की लाइफ में कई बदलाव होते हैं.
फिल्म की कहानी में मिलेंगे नए-नए ट्विस्ट

4 / 7
फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे कहानी में नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वहीं फिल्म में दोस्ती और प्यार को भी बढ़े ही खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है. वीकेंड पर अपनी फैमिली के साथ बैठकर देखने के लिए ये फिल्म अच्छी चॉइस है.
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

5 / 7
नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म ने सिनेमाघरों में भी तहलका मचा दिया था. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 30 करोड़ की कमाई की थी. फैंस को भी ये फिल्म काफी पसंद आई और सोशल मीडिया पर भी इसे पॉजिटिव रिव्यू मिले थे.
नेटफ्लिक्स पर इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

6 / 7
'यूथ' ने नेटफ्लिक्स पर आते ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' को पीछे छोड़ दिया है. वहीं वीकेंड पर भी इस फिल्म को काफी देखा जा रहा है, ये ही वजह है कि ये भारत में ट्रेंड हो रही है.
'यूथ' की स्टार कास्ट

7 / 7
'यूथ' फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें केन करुणास, अनिश्मा अनिलकुमार, मीनाक्षी दिनेश, प्रियांशी यादव, सूरज वेंजारामूडु, देवदर्शनी और अबीसोन थेवारासा लीड रोल में हैं. इस फिल्म को केन करुणास ने डायरेक्ट किया है.